{"_id":"5f7a37318ebc3e9bd17d8a35","slug":"day-will-remain-warm-till-15-night-temperature-will-fall-panchkula-news-pkl3899334138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मीठी-मीठी ठंड ने दी दस्तक, 15 अक्तूबर तक दिन रहेंगे गर्म और रात का पारा गिरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मीठी-मीठी ठंड ने दी दस्तक, 15 अक्तूबर तक दिन रहेंगे गर्म और रात का पारा गिरेगा
Mon, 05 Oct 2020 02:50 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून जाने के बाद दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया है। वहीं, रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले रात के तापमान में गिरावट आई है। शुष्क मौसम होने की वजह से धूप काफी तेज है।
हवाओं की गति भी कम हुई है। इस वजह से दिन गर्म हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी हाल-फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 15 अक्तूबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद ही गिरावट आ सकती है, लेकिन इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अभी कुछ दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा। दरअसल, अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है और न ही कोई मौसमी सिस्टम। जब तक बारिश नहीं आएगी, तब तक दिन के तापमान ऊपर ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
15 अक्तूबर के बाद ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान रात का तापमान गिरेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 34 डिग्री और रात का तापमान 20 से 19 डिग्री के बीच रिकार्ड होगा।