फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CTU buses will have panic buttons and automatic vehicle location system

नई व्यवस्थाः सीटीयू की बसों में लगेगा पैनिक बटन और ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम

Fri, 12 Jun 2020 02:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
CTU buses will have panic buttons and automatic vehicle location system
पैनिक बटन
यूटी प्रशासन ने सीटीयू की बसों को स्मार्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट शहर की सभी सीटीयू बसों में पैनिक बटन और ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम लगाने जा रहा है। इस काम के लिए एजेंसियां 3 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। इसी दिन टेक्निकल बिड ओपन की जाएगी।
विज्ञापन


डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि वह लांग रूट्स की सभी बसों पर पैनिक बटन के साथ ही ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम लगाने जा रहे हैं। इसके तहत सीटीयू की सभी लांग रूट बसों को कवर किया जाएगा। इससे पहले विभाग ने 80 के करीब जो सीटीयू की बसें खरीदी हैं, उसमें पहले से ही ये सिस्टम लगा हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रोजेक्ट के तहत बस स्टैंड पर पैसेंजर इंफॉरमेशन सिस्टम के तहत 6 नए बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। लांग रूट की 173 बसों पर यह सिस्टम लगाने के लिए विभाग काम अलॉट करने जा रहा है, जिसके लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं, जबकि लोकल रूट्स की बसों के लिए विभाग ने पहले ही काम अलॉट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विभाग ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए पहले ही काम अलॉट कर दिया है, जिसमें लोकल रूट की सभी बसों में यह सिस्टम लगाने का काम किया जा रहा है। यह वर्ल्ड बैंक की ओर से स्पोंसर्ड प्रोजेक्ट है और ट्राइसिटी में चलने वाली सभी सीटीयू बसों में इसके तहत स्मार्ट सिस्टम प्रदान किया जाना है।


प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी फाइनल कर काम शुरू कर देंगे। इस प्रोजेक्ट के अंदर काफी काम करना है, जिसके लिए वह अलग-अलग एजेंसियों की सहायता ले रहे हैं। इसके लिए एक कंट्रोल रुम भी स्थापित किया जाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed