फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggling, Drugs smuggling in pinjour, women arrested in pinjour

पिंजौर में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिंजौर
ब्यूरो, अमर उजाला/पिंजौर Updated Tue, 02 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Smuggling, Drugs smuggling in pinjour, women arrested in pinjour
महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, कोर्ट ने महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला भारी मात्रा में गांजा लेकर आने वाली है। इसके बाद पुलिस ने शाम सात बजे सैपियंट स्कूल कॉलोनी वासुदेवपुरा में नाका लगा दिया। रात करीब आठ बजे एक महिला बैग लेकर नाके की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


नाका देखते ही वह पीछे मुड़ गई। पुलिस को शक हुआ तो महिला पुलिसकर्मी ने उसे दबोच लिया। महिला की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-29बी निवासी सुमन के रूप में हुई है। वह फिलहाल सैपियंट स्कूल कॉलोनी वासुदेवपुरा में किराए पर रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने जब महिला के थैले की जांच की तो उसमें से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed