फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Drunk, Invoices, Officer, police

नशे में चालान करने पहुंचे अधिकारी को थाने पहुंचाया

Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Drunk, Invoices, Officer, police
नशे में चालान करने पहुंचे अधिकारी को थाने पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-4 स्थित योजना भवन के एक क्लास वन अधिकारी को शराब पीकर चालान काटना महंगा पड़ गया। हुआ यूं कि अधिकारी सोमवार दोपहर सेक्टर 11 की मार्केट में नशे की हालत में चालान काटने पहुंच गए। पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों पर रौब झाड़ने और बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन


दुकानदारों को नशे में होने का शक हुआ और अधिकारी को दुकान में बैठाकर पुलिस बुला ली। मौके पर पुलिस पहुंची तो दुकानदारों ने अधिकारी को हवाले कर दिया। पुलिस ने अधिकारी का मेडिकल कराया तो स्पष्ट हो गया कि अधिकारी नशे की हालत में था।
विज्ञापन


बता दें कि शहर को पॉलीथिन फ्री करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सरकार की ओर से पावर दी गई है, जिसमें से एक योजना भवन सेक्टर 4 के डिस्ट्रिक स्टेस्टीकल आफिसर मोहिंद्र लोच भी हैं। मोहिंद्र लोच सोमवार को ड्यूटी का निर्वाह करनेे सेक्टर 11 की मार्केट में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दुकानों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने पॉलीथिन देखा तो भड़क गए। दुकानदारों को धमकाने के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। बदसलूकी और लोच के मुंह से शराब की बदबू आने पर दुकानदारों को शक हो गया। उन्होंने सेक्टर 10 पुलिस चौकी में सूचना दी।

पुलिस लोच को अपने साथ चौकी ले गई। जहां पूछताछ की तो लोच के नशे में होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में नशे में होने की बात सामने आई। सेक्टर 5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि डिस्ट्रिक स्टेस्टीकल ऑफिसर योजना भवन मोहिंद्र लोच सेक्टर 11 में पॉलीथिन के प्रयोग पर चालान काटने गए थे।


दुकानदारों ने सूचना दी कि एक अधिकारी नशे में है और बदसूलकी कर रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed