{"_id":"57851d2c4f1c1b0e7913e149","slug":"kalka-murder-jeweller-shop-loot-and-murder-kalka-market-close-jewellers-protest-kalka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स की दुकान पर हत्या व लूट का मामला, बंद रहेगा कालका बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर्स की दुकान पर हत्या व लूट का मामला, बंद रहेगा कालका बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
jewellers
कालका ज्वेलर की दुकान पर हुई हत्या व लूट की वारदात हुए एक सप्ताह बीत गया है। उल्लेखनीय है कि ज्वेलर्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया था कि यदि एक हफ्ते में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो वह बाजार बंद करेंगे। स्वर्णकारों की इस मामले में हुई एक बैठक में पूरे हरियाणा के ज्वेलर्स ने भाग लिया था। इसमें निर्णय लिया कि अगर एक हफ्ते में आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वह प्रदेश स्तर पर बाजार बंद करने का एलान करेंगे। उधर व्यापार मंडल ने भी ज्वेलर्स एसोसिएशन का साथ दिया है। फिलहाल एक सप्ताह पूरा हो गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी कोई सूचना नहीं है।
पुलिस आरोपियों की खोज में जगह-जगह टीम बनाकर दबिश दे रही है। मामले को सुलझाने के लिए जी तोड़ कोशिश की जा रही है। व्यापार मंडल के महासचिव अजय सिंगला व ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वीरवार को रोष स्वरूप बाजार बंद किया जाएगा। टीपरा से समाजसेवी गुरमीत सिंह मित्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में सभी ज्वेलर्स भाइयों के साथ हैं। साथ ही वीरवार को बाजार बंद में समर्थन पूरा करेगें।