फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five Arrested in Car Loot and Kidnapping Case of Panchkula

गिरफ्तारी : गाड़ी छीनने और अपहरण का मास्टरमाइंड निकला ड्राइवर, दोस्तों संग मिलकर बनाई थी योजना, धरा गया 

Fri, 16 Apr 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 04:02 PM IST
सार

आरोपी ड्राइवर और उसको दो दोस्तों को डेराबस्सी के भांखरपुर से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य दो को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Five Arrested in Car Loot and Kidnapping Case of Panchkula
लूट कांड और अपहरण के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिस्तौल दिखाकर रायपुररानी में जीरकपुर निवासी एक महिला की गाड़ी छीनकर उसको लूटने और अपहरण करने के मामले में क्राइम ब्रांच पंचकूला की टीम ने महिला के ड्राइवर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच में पाया कि आरोपी ड्राइवर इस घटना का मास्टरमाइंड था। उसने अपने दोस्तों के साथ योजना बनाई थी। इस मामले में आरोपी ड्राइवर और उसको दो दोस्तों को डेराबस्सी के भांखरपुर से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य दो को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पंचकूला के पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में पुलिस टीम ने बताया कि 13 अप्रैल को रायपुररानी थाना क्षेत्र में पिस्तौल दिखा कर लूट और अपहरण की वारदात हुई थी। इसे अंजाम देने वाले पांच आरोपियों सतविन्द्र सिह उर्फ सोनू (25), रवि शर्मा उर्फ पंडित (25), कमलजीत सिह उर्फ सुच्चा निवासी भांखरपुर डेराबस्सी, यजुर पांडेय (26), निवासी बसंत एवेन्यु डुगरी लुधियाना हाल मेट्रो प्लाजा जीरकपुर और जसविन्द्र सिह उर्फ जस्सी (26) निवासी गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

13 अप्रैल को दी गई थी शिकायत

इस मामले में 13 अप्रैल 2021 को निशा चौधरी निवासी विक्टोरिया टावर जीरकपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एकलव्य एस्टेट में काम करती हैं। निशा ने बताया था कि 13 अप्रैल को दोपहर 3.10 बजे वह अपने ड्राइवर सतविंद्र सिह उर्फ सोनू और बेटे के दोस्त राहुल के साथ देहरादून जा रही थी। क्रेटा गाड़ी में निशा चौधरी पीछे की सीट पर थीं और राहुल आगे की सीट पर बैठा था। जैसे ही उनकी गाड़ी रायपुररानी से करीब 6 किलोमीटर आगे नारायणगढ़ की ओर गई तो उनकी गाड़ी के आगे एक शेवरले गाड़ी आकर रुकी। उस गाड़ी से तीन व्यक्ति उतरे। 

उन्होंने सतविंद्र और राहुल को थप्पड़ मारा। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर क्रेटा गाड़ी अपने कब्जे में ले ली और पिस्तौल व चाकू की नोक पर गाड़ी को फटाफट नारायणगढ़ की ओर ले जाने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सभी कह रहे थे कि उन्होंने उसकी हत्या करने के लिए उसका अपहरण किया है। इसके बाद उसके दाहिनी तरफ बैठे एक व्यक्ति ने उसको थप्पड़ मारा। इतने में ही उसका ड्राइवर बोला, इसको गोली मार दो या इसका गला काट दो।



महिला ने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि इसके बाद कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और उसके दाहिनी तरफ बैठे व्यक्ति ने उसके पांच क्रेडिट कार्ड और एटीएम छीन लिए और उनके पिन भी पूछे। आरोपियों ने उसके दो मोबाइल, गले में पहनी सोने की चेन, चार लाख नकद रुपये, हीरे का झुमका, हाथ में पहनी सोने की अंगूठी, एक टाइटन घड़ी और हीरे की दो अंगूठी छीन ली। इसके बाद इन सभी ने गाड़ी को जगंल में रोका और उसको गाड़ी से धक्का देकर नीचे फेंककर कार समेत भाग गए। उसने रायपुररानी थाने में मामला दर्ज करवाया था।
 

डीसीपी पंचकूला मोहित हांडा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मुस्तैदी के साथ काम करते हुए ड्राइवर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही महिला से छीनी गई क्रेटा गाड़ी बरामद कर ली है। इस मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed