{"_id":"5c71b4afbdec220c1b14092d","slug":"71550955695-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षीय बच्चे से कराई जा रही थी मजदूरी, शेल्टर होम भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 वर्षीय बच्चे से कराई जा रही थी मजदूरी, शेल्टर होम भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस वर्षीय बच्चे से मजदूरी, जांच में जुटी पुलिस
-चाइल्ड लाइन ने रेस्क्यू कर बच्चे को भेजा शेल्टर होम
-बच्चे को छोड़ मामा वापस गया गांव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-28 में स्थित एक कंपनी में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है। बच्चे ने यह भी आरोप लगाया कि उसे समय पर खाना नहीं दिया जाता। मांगने पर पिटाई होती है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। मामला चाइल्ड लाइन 1098 तक पहुंचा। इसके बाद बच्चे को शेल्टर होम भेज दिया गया। फिलहाल सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार दोपहर का है। सेक्टर-26 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-28 स्थित एक कंपनी में 10 साल के बच्चे से मजदूरी कराई जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर बच्चे को कब्जे में लिया और बच्चे व कंपनी में रह रहे लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को देने के साथ मेडिकल कराया।
सूत्रों अनुसार ने बच्चे ने बयान में बताया कि उसके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। बच्चा झारखंड का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसके मामा उसे यहां छोड़ गए थे। पुलिस का कहना है कि बच्चे को मारा पीटा नहीं जाता था। इस केस को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम देख रही है।
विज्ञापन
हो सकता है केस दर्ज
सूत्रों के अनुसार बच्चे ने पुलिस को दिए अपने बयान में मारपीट की बात की है। चाइल्ड लाइन वेलफेयर कमेटी जांच में जुट गई है। जांच पूरी होेने के बाद पुलिस कंपनी मालिक पर एफआईआर दर्ज कर सकती है।
कोट्
ऐसा एक मामला सामने आया है। बच्चे कोे शेल्टर होम भेज दिया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है।
कर्नल रवि दुबे, चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन, एनजीओ