{"_id":"5c22879ebdec2256ac502812","slug":"71545766814-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली घरों को चोर गिरोह बना रहे निशाना, पुलिस पकडने में फेल ---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली घरों को चोर गिरोह बना रहे निशाना, पुलिस पकडने में फेल ---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली घरों को चोर गिरोह बना रहे निशाना, पुलिस पकड़ने में फेल
- शहर के सेक्टर्स में खाली घर नहीं है सुरक्षित
- पुलिस की गश्त कम होने के कारण लगातार हो रही चोरी
- चोरी के मामले पुलिस 50 फीसदी भी साल्व नहीं कर पाई
- शहर के घरों और मार्केट से लगातार हो रही चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टरों के खाली घरों को चोर गिरोह निशाना बना रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने में पूरी तरह फेल हो गई है। पुलिस गश्त में कमी होने के कारण चोरी लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोरी केेेे मामले सुलझाने में पुलिस फेल इसलिए भी है क्योंकि पुलिस विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ ही नहीं है। इसके अलावा गश्त के लिए पीसीआर और राइडर भी पूरे नहीं है। जिस वजह से पंचकूला के मार्केट में लगातार स्नैचिंग, घरों में चोरी और बाजार की पार्किंग से बाइक चोरी की वारदातें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इनमें से 50 फीसदी मामले भी नहीं सुलझा पाई है।
जिले में कुल 500 सिपाही हैं, अधिकतर वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की बात तक ही सीमित रह जाती है। वहीं, सेर्क्ट्स के घरों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से अब तक घरों में चोरी के 85 मामले दर्ज कर चुकी है। जिनमें से केवल 40 मामले ही पुलिस हल कर पाई है। वहीं बाइक चोरी के जनवरी से अब तक 250 मामले दर्ज हैं। जिनमें से केवल 70 मामले ही सुलझ सके हैं। मार्केट सहित अन्य जगहों पर चोरी के 130 मामले दर्ज हैं। इसमें से भी पुलिस 50 मामले ही सुलझा पाई है।
हरियाणा डीजीपी को लिखा पत्र नहीं हुआ समाधान
सिटीजन वेलफेेयर एसोसिएशन सेक्टर-15 के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के लोगों में लगातार भय बढ़ता ही जा रहा है। पंचकूला पुलिस के पास 24 पीसीआर और 26 राइडर है। जिस वजह से सेक्टरों में गश्त बहुत कम है। इसके अलावा उनके पास पर्याप्त पीसीआर और राइडर भी नहीं है। इसे लेकर डीजीपी हरियाणा को एसके नैय्यर ने पत्र लिखा। इसके बाद भी अभी तक पुलिस की संख्या नहीं बढ़ी है और ना ही पीसीआर और राइडर की संख्या बढ़ाई गई है। जिस वजह से लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। शहर में चौक रिपेयरिंग के कारण कैमरे भी नहीं चल रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा फायदा अपराधियों को मिल रहा है और वे दिनदहाड़े ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
खाली घरों में चोरी के यह मामले नहीं सुलझे
- 16 दिसंबर को सीएम के आईटी एडवाइजर ध्रुव मजूमदार के घर से करीब 10 लाख रुपये के सामान की चोरी हो गई। थाना-5 की पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की लेकिन अभी तक यह मामला पुलिस सुलझा नहीं पाई है।
- 22 दिसंबर को इंफोसिस इंजीनियर के घर से 16 लाख रुपये के हीरे के गहने चोरी हो गए। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
- 2 नवंबर को हरियाणा के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अवधेश नारायण के घर 35 लाख रुपये की ज्वेलरी और एक लाख रुपये कैश चोरी हो गया। जांच जारी है - 28 नवंबर को गाड़ी के खराब होने का इशारा कर व्यापारी से एक लाख रुपये से भरी अटैची छीन ले गए। अभी तक यह मामला भी हल नहीं कर पाई पुलिस
- 9 नवंबर अमर टैक्स चौक इंडस्ट्रियल एरिया के पास महिला से बंदूक की नोक पर कार लूटी।
- 4 नवंबर को रायपुररानी के टोडा गांव के मंदिर से डेढ़ लाख रुपये व चांदी के बर्तन चोरी हो गए जांच जारी है।
- 21 दिसंबर को दिनदहाड़े नर्स के घर में चोरी। जिसकी जांच जारी है।
पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। जल्द ही नए वाहन पंचकूला पुलिस को मिलेंगे। हम सभी वारदातों केे सुलझाने के प्रयास जल्द ही करेंगे। इसके लिए पुलिस सभी मामलों की तफ्तीश कर रही है। - कमलदीप गोयल, डीसीपी, पंचकूला पुलिस