फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ऑपरेशन सेल ने धरे एफ बार में गोलीबारी के पांचों आरोपी, चार दिन का रिमांड

ऑपरेशन सेल ने धरे एफ बार में गोलीबारी के पांचों आरोपी, चार दिन का रिमांड

Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सेल ने धरे एफ बार में गोलीबारी के पांचों आरोपी, चार दिन का रिमांड
नोट: आरोपियों की फोटो सहित।
विज्ञापन


ऑपरेशन सेल ने धरे एफ बार में फायरिंग के पांचों आरोपी
वारदात के दसवें दिन ऑपरेशन सेल के पुलिसकर्मियों को मिली कामयाबी
रोपड़ हवेली के पास से पैदल आते आरोपियों को वीरवार रात किया गिरफ्तार
हथियारों की बरामदगी और पूछताछ के लिए हासिल किया चार दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर के करीबी सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में बीती 19 नवंबर की देर रात फायरिंग कर फरार सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच नहीं, बल्कि ऑपरेशन सेल के कमांडो कामयाब हुए। ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल व उनकी टीम को आरोपियों के रोपड़ में होने की गुप्त सूचना मिली। तुरंत टीम गठित कर सेल के कमांडो रोपड़ पहुंचे और निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद ही आरोपी रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू एक टैक्सी से रोपड़ पहुंचे। वे पैदल रोपड़ स्थित हवेली के समीप आ रहे थे, उसी दौरान उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिसकर्मियों को कोई हथियार बरामद नहीं हुए। शुरूआती पूछताछ कर ऑपरेशन सेल इंचार्ज व अन्यों ने विभागीय उच्चाधिकारियों को आरोपियों के पकड़ में आने की सूचना दी। करीब ढाई बजे गिरफ्तारी प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपियों को वीरवार देर रात चंडीगढ़ लाया गया। अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की।

पुरानी रंजिश व पार्टी में झगड़ा होने पर की वारदात
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू से पहले भी झगड़ा हुआ था। पार्टी में पंकज और अर्जुन ठाकुर के बीच दोबारा झड़प हो गई और फिर दोनों पक्ष के बीच हाथापाई हुई। उसी दौरान आरोपियों ने पंकज, जयदीप, दीपक कुंडू और योगेश्वर पर फायरिंग की।
विज्ञापन


कड़े सुरक्षा घेरे में कोर्ट ले जाए गए आरोपी
ऑपरेशन सेल के कमांडो व अन्य पुलिसकर्मी पांचों आरोपियों रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू को शुक्रवार दोपहर कड़े सुरक्षा घेरे में लेकर कोर्ट पहुंचे। डिटेल में पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल हथियार व कारतूसों की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपियों के एक सप्ताह के रिमांड के मांग की। कोर्ट ने आरोपियों के चार दिन के रिमांड की मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल व कारतूस करने हैं बरामद
आरोपी रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू का बीती 19 नवंबर को सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू से झगड़ा हुआ। शुरुआत आरोपी अर्जुन ठाकुर और पंकज के बीच झगड़े को लेकर हुई। फिर अर्जुन और उसके उक्त साथियों ने पंकज व उसके साथियों से मारपीट कर पिस्टल से उनपर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। पार्टी में मेयर देवेश मोदगिल समेत पार्षद हरदीप सिंह, शशि शंकर तिवारी समेत कई अन्य पार्षद थे। फरार आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी थाना-26 से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में वारदात के दसवें दिन, बीते वीरवार की रात ऑपरेशन सेल के पुलिसकर्मियों को कामयाबी मिली।

आरोपियों के परिजनों ने कहा, किया सरेंडर
आरोपियों के परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बात क्यों कह रही है, वे नहीं जानते।

कोट
पांचों आरोपियों को रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
- पवन कुमार, डीएसपी ऑपरेशन सेल एवं क्राइम ब्रांच।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed