{"_id":"5b9ac570867a557ff129c42f","slug":"61536869744-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनास में युवक की हत्या
के आरोपी पकड़ से दूर
मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर लगाया था हत्या का आरोप
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी, विजय पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। धनास में बुधवार देर रात युवक लवकुश की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मृतक के भाई अमरजीत ने आरोप लगाए हैं कि गुलशन और राहुल नाम के दो युवकों ने उसके भाई लवकुश व दोस्त विजय को चाकू मारा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायल विजय की हालत गंभीर होते देख डॉक्टराें ने पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि बुधवार रात 12.30 बजे धनास निवासी लवकुश और बुड़ैल निवासी विजय घर के पास बैठे हुए थे। इतने में वहां पर कुछ लोग आए और किसी बात को लेकर उन दोनों का विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों को चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को पुलिस और परिजनों की सहायता से उन्हें जीएमएसएच-16 में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय की हालत गंभीर होते देख उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।