{"_id":"5c3f94f1bdec22738004e247","slug":"51547670769-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में चौकी इंचार्ज की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेराबस्सी में चौकी इंचार्ज की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
डेराबस्सी थाने में मुंशी ने की ट्रैफिक इंचार्ज की गोली मारकर हत्या
किसी बात को लेकर थाने में झगड़ रहे थे नाइट मुंशी व हवलदार
जब्त वाहन जमा कराने पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज कराने लगे बीचबचाव
हवलदार को थाने से बाहर भेजकर लौट रहे ट्रैफिक इंचार्ज पर कर दी फायरिंग
गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही एएसआई की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। थाने में बुधवार रात 11 बजे नाइट मुंशी ने ट्रैफिक इंचार्ज लखविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। थाने में हत्या से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे में धुत मुंशी थाने में हवलदार से झगड़ रहा था। लखविंदर सिंह दोनों में बीचबचाव की कोशिश कर रहे थे। तभी आरोपी ने सर्विस रिवाल्वर से उन्हें गोली मार दी।
जानकारी के मुताबिक, एएसआई लखविंदर सिंह लक्खा(50) चार दिन पहले ही डेराबस्सी स्टेशन में तैनात हुए थे। वह पटियाला के रहने वाले थे। बुधवार देर रात उन्होंने बरवाला रोड के पास ड्रंक एंड ड्राइविंग का नाका लगाया हुआ था। चेकिंग के दौरान उन्होंने पांच वाहनों को जब्त किया। रात पौने11 बजे वह जब्त किए वाहनों को जमा कराने के लिए थाने पहुंचे तो वहां हवलदार लेखराज व नाइट मुंशी काले खां किसी बात पर आपस में झगड़ रहे थे। लखविंदर सिंह दोनों में सुलह कराने की कोशिश करने लगे। बात इतनी बढ़ गई दोनों एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। लखविंदर सिंह ने किसी तरह पकड़कर हवलदार लेखराज को थाने से बहार निकाला। लखविंदर जब थाने में लौट रहे थे तो नशे में धुत मुंशी काले खां ने उन्हें अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।
थाने में हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप, दौड़े अफसर
देर रात ट्रैफिक इंचार्ज की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी हरमन हांस मौके पर पहुंचे और पड़ताल में जुट गए। आरोपी काले खां को गिरफ्तार कर लिया गया। खोल भी मौके से ही बरामद हो गया। कुछ ही देर बाद एसएसपी कुलदीप चहल भी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।