{"_id":"5c0d7269bdec22415a7fa7ab","slug":"41544385129-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के व्हीकल समेत दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के व्हीकल समेत दो युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
दो चोर गिरफ्तार, तीन बाइक और एक एक्टिवा बरामद
चंडीगढ़। आईटी पार्क थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो घरों में और व्हीकल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन बाइक, एक एक्टिवा, 2500 नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान धनास निवासी राजाबाबू (19) और सुमित उर्फ कग्गा (19) के रूप में हुई है।
बीते 7 दिसंबर को मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी 60 वर्षीय प्रकाश पोदार ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह देर-रात अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान दो युवक 4 हजार, दो बैग और एक टैब चुराकर फरार हो गए। शिकायत के बाद ईस्ट डीएसपी हरजीत कौर ने आईटी पार्क थाना प्रभारी लखवीर सिंह, एएसआई रघुवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी की अगुवाई में एक टीम गठित की। शनिवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी शास्त्री नगर की फिश मार्केट में घूम रहे हैं। पुलिस ने नाका लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, 2500 रुपये और बैग बरामद किया है। आरोपियों के गिरफ्त में आने से दो आईटी पार्क, एक सेक्टर-19 और मोहाली के फेज-11 थाने में दर्ज चोरी के केस को सुलझा लिया है।