{"_id":"5baaa097867a557ff306dbb5","slug":"31537908887-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्च्यूनर कार चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉर्च्यूनर कार चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्च्यूनर कार चोरी करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
बीती 28 जुलाई को सेक्टर-44 निवासी रविंद्र सरीन की फॉर्च्यूनर कार नंबर सीएच01एएन-9595 को चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-49 निवासी मिलन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराई गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसे कार की चाबी पड़ी मिली थी और वह जानता था कि चाबी फॉर्च्यूनर कार की है। इसके चलते वह कार चोरी कर ले गया और फिर गाड़ी पंचकूला के सेक्टर-16 की फ्री पार्किंग में खड़ी कर दी। आरोपी ने बताया कि वह कार बेचना चाहता था लेकिन कोई कस्टमर नहीं मिला। शिकायतकर्ता रविंद्र सरीन ने बताया था कि बीती 28 जुलाई को वह सेक्टर-49 की आरसीएस सोसाइटी में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होेने गए थे। यहां उनसे उनकी उक्त कार नंबर की चाबी गुम हो गई थी। इसके चलते रविंद्र अपने भाई के साथ वहां से लौट आए थे। लेकिन जब अगले दिन कार लेने गए तो उसे चोरी पाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।