फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेडक्वॉर्टर के बाहरी सड़कों पर दोनों तरफ रॉग पॉर्किंग का तांता, कार्रवाई जीरो

हेडक्वॉर्टर के बाहरी सड़कों पर दोनों तरफ रॉग पॉर्किंग का तांता, कार्रवाई जीरो

Fri, 21 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
हेडक्वॉर्टर के बाहरी सड़कों पर दोनों तरफ रॉग पॉर्किंग का तांता, कार्रवाई जीरो
पुलिस हेडक्वार्टर के आगे-पीछे सड़क पर रॉंग पार्किंग
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर लगाम कसने का दावा करने वाली पुलिस के हेडक्वार्टर के बाहर रॉंग पॉर्किंग होती है। मगर यहां ट्रैफिक पुलिस का डंडा नहीं चल पाता? शहर की मार्केटों के बाहर, बड़े अस्पतालों के बाहर, जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स व इसके अलावा कई जगहों पर बाहरी रोड पर वाहनों की लाइन लगी होती है। इस कारण वहां से गुजरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जबकि अब तो चालान काटने की परमिशन ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ पीसीआर व थाना पुलिस को भी है। फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही नहीं ये गाड़ियां अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के रास्ते का रोड़ा भी बनती हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अब रॉंग पार्किंग में खड़े वाहनों के अगले टायरों में लॉक सिस्टम शुरू किया है, लेकिन हेडक्वार्टर के आसपास कार्रवाई में पुलिस के हाथ बंधे दिखाई देते हैं। यह बात अलग है कि जब भी प्रशासक की गाड़ी गुजरने पर उस सड़क को बिल्कुल साफ करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed