फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम ने पॉलिथीन के किए 25 चालान

नगर निगम ने पॉलिथीन के किए 25 चालान

Fri, 28 Dec 2018 02:35 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने पॉलिथीन के किए  25 चालान

विज्ञापन

पालिथीन में सामान बेचने वालों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में अवैध तौर पर पालिथीन प्रयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम पंचकूला ने एक बार फिर से मुहिम छेड़ दी है। पंचकूला में विभिन्न दुकानों पर नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह और मुख्य सफाई इंस्पेक्टर मदन लाल के नेतृत्व में वीरवार को मुहिम चलाकर पालिथीन में सामान बेचने वालों के चालान काटे गए। कुछ सब्जियां और फ्रूट बेचने वाले पालिथीन का प्रयोग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पालिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जो भी व्यक्ति पालिथीन में सब्जी खरीदेगा या बेचेगा उसका चालान काटा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह किसी भी होल सेलर से पालिथीन खरीद कर उसमें सामान न बेचें। जरनैल सिंह ने शहरवासियों से आग्रह किया कि पालिथीन शहर की स्वच्छता के लिए काफी हानिकारक है, क्योंकि पालिथीन के कारण अक्सर नालियां ब्लॉक हो जाती हैं, गंदगी बढ़ती है और यह गायों के लिए काफी घातक है। नगर निगम की टीम ने अपनी मंडी में डिफाल्टरों के खिलाफ लगभग 25 चालान किए। जरनैल सिंह ने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed