{"_id":"5c02e456bdec2241454bbd05","slug":"201543693398-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के आगमन पर पुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रपति के आगमन पर पुल
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के आगमन पर कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
- एसएसपी, डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला शनिवार दोपहर एयरपोर्ट से ट्रिब्यून चौक, टीपीटी लाइट प्वाइंट से होते हुए सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित सीआईआई एग्रोटेक पहुंचा। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा था। पुलिस के अलग-अलग विंग सुरक्षा के मद्देनजर आसपास नजर बनाए हुए थे। काफिले के दौरान आम लोगों को उनके दायरे में गुजरने की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए थे। जिन-जिन जगहों से उनका काफिला गुजरा वहां का ट्रैफिक थम सा गया। कई जगहों पर ट्रैफिक अस्त व्यस्त दिखा, जिसे बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद से जाम को खुलवाया गया।
एयरपोर्ट पर दो डीएसपी, जबकि अन्य पूरे रूट पर चार डीएसपी तैनात किए गए थे। सेक्टर-17 सीआईआई एग्रोटेक से राष्ट्रपति का काफिला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के घर सेक्टर-18 पहुंचा। यहां भी काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद था। उनके घर के पास से गुजरने वाले लोगों की पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच कर रही थी। इस दौरान पूरे एरिया में पुलिस गश्त करते दिखे। आपरेशन सेल के कमांडो समेत अन्य विंग चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए थे।