फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एचसीएस पेपर लीक: टॉपर सुशीला ने दायर की जमानत याचिका

एचसीएस पेपर लीक: टॉपर सुशीला ने दायर की जमानत याचिका

Thu, 05 Apr 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
एचसीएस पेपर लीक: टॉपर सुशीला ने दायर की जमानत याचिका
दिल्ली, हरियाणा समेत सभी केंद्र
विज्ञापन

-------------------------------
टॉपर सुशीला ने दायर की जमानत याचिका
सबहेड
एचसीएस पेपर लीक प्रकरण : कोर्ट ने एसआईटी से किया जवाब-तलब

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में जजों की नियुक्ति को लेकर हुई एचसीएस (ज्यूडिशियल) पेपर लीक मामले में तीसरी आरोपी आरक्षित वर्ग की टॉपर और पंचकूला निवासी एडवोकेट सुशीला ने जमानत के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है। विशेष अदालत ने याचिका पर सुनवाई के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी को 10 अप्रैल तक के लिए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। वहीं मामले में आरोपी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट बलविंदर कुमार शर्मा की दूसरी बार दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को अदालत फैसला सुनाएगी।
सुशीला की ओर से दायर जमानत याचिका में दलील दी गई है कि वह मामले में बेकसूर है और उसे पुलिस ने केस में झूठा फंसाया है। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा वह जनवरी से न्यायिक हिरासत में है। अब पुलिस को उससे कोई पूछताछ भी नहीं करनी है और न ही कोई रिकवरी करनी है। वहीं पुलिस उसके खिलाफ सप्लीमेंटरी चालान दायर कर चुकी है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने 12 मार्च को सुशीला के खिलाफ सप्लीमेंटरी चालान दायर किया था। करीब 1800 पेज के चालान में पुलिस ने सुशीला के खिलाफ केस में 48 गवाह बनाए हैं। इससे पहले पुलिस ने 5 जनवरी को मुख्य आरोपी सुनीता और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट बलविंदर कुमार शर्मा के खिलाफ 2140 पेज का चालान दायर किया था। एसआईटी ने तीनों को आईपीसी की धारा 409, 420, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8, 9, 13 (1) (डी) आर/डब्ल्यू 13 (2) के तहत आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में गिरफ्तार हुई थी सुशीला
एसआईटी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर 20 सितंबर 2017 को सुमन की शिकायत पर रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट डॉ. बलविंदर शर्मा, नई दिल्ली निवासी सुनीता और सुशीला के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। एसआईटी ने सुनीता को 9 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि डॉ. बलविंदर शर्मा को 28 दिसंबर को रोपड़ स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। वहीं सुशीला को इसी साल 14 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed