{"_id":"5b92e4b9867a55013f17c19f","slug":"191536353465-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर एक्टिवा सवार युवक को किया अगवा, लूटपाट कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर एक्टिवा सवार युवक को किया अगवा, लूटपाट कर भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-52 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास से बाइक सवार 6 से 7 लुटेरों ने गन प्वाइंट पर एक एक्टिवा सवार युवक का अपहरण कर लिया और सेक्टर-39 के जंगल में ले जाकर उससे लूटपाट की। युवक से एक्टिवा स्कूटर, सोने का कड़ा, अंगूठी और 200 रुपये की नकदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरे तीन बाइक पर सवार थे और वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित मोहाली से अपनी एक्टिवा से वापस घर लौट रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने युवक का हाथ-पैर बांधकर भाग निकले। इसके बाद जैसे-तैसे बंधनमुक्त होकर पीड़ित पुलिस के पहुंचा और मामले की जानकारी दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
30 वर्षीय पीड़ित संजय सेक्टर-25 की कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। मोहाली के फेज-17 में उनकी ज्वेलरी की शॉप है। वीरवार देर रात वह एक्टिवा से वापस घर लौट रहे थे। सेक्टर-52 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास पहुंचने पर तीन बाइक सवार 6 से 7 लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने गन प्वाइंट पर लेेकर उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इसी बीच दो-तीन लुटेरों ने उनसे एक्टिवा ले ली और उन्हें बंधक बनाकर सेक्टर-39 के जगलों में ले गए। यहां लुटेरों ने उनसे मारपीट कर एक्टिवा, सोने का कड़ा, अंगूठी और 200 रुपये की नकदी छीन ली।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसका हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद वह किसी तरह हाथ पैर को खोला और सेक्टर-39 स्थित स्नेहालय के पास जाकर वहां पर पुलिस को बताया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के एरिया और सेक्टरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला और न ही एक्टिवा। मौके पर पहुंचकर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए।