फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चेक बाउंस में डॉक्टर को दो साल कैद

चेक बाउंस में डॉक्टर को दो साल कैद

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
चेक बाउंस में डॉक्टर को दो साल कैद
देश भगत सिंह इंस्टीट्यूट के चांसलर डॉ. जोरा को दो साल कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चेक बाउंस में जिला अदालत ने डॉ. जोरा सिंह को दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई है। अदालत ने जोरा सिंह को चेक अमांउट 21 लाख रुपये बतौर जुर्माना चुकाने के आदेश दिए हैं। पंजाब निवासी संजय सिंगला ने देश भगत सिंह इंस्टीट्यूट के चांसलर डॉ. जोरा सिंह के खिलाफ 21 लाख रुपये चेक बाउंस होने पर जिला अदालत में केस दायर किया था। केस के अनुसार वर्ष 2015 में संजय सिंगला ने डॉ. जोरा सिंह को 21 लाख रुपये का लोन दिया था। इसकी एवज में जोरा सिंह को हर महीने लोन अमाउंट और ब्याज के तौर पर एक निश्चित रकम चुकानी थी।

कुछ समय तो डॉ. जोरा ने पैसे दिए, लेकिन बाद में उन्होंने मंथली इंस्टालमेंट देनी बंद कर दी। इस पर सिंगला ने उन्हें पूरे पैसे का भुगतान करने को कहा। डॉ. जोरा ने सिंगला को 21 लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन, सिंगला ने जब यह चेक बैंक में लगाया तो वहां से बाउंस हो गया। इसके बाद सिंगला ने डॉ. जोरा से पैसे मांगे लेकिन, उन्होंने नहीं दिए। इस पर उन्होंने डॉ. जोरा के खिलाफ अदालत में केस दायर किया था। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने डॉ. जोरा को दोषी पाया और दो साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed