{"_id":"5d24f96e8ebc3e6cab1f6097","slug":"15627042114-panchkula-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बैंक डिफॉल्टर के घर और ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी, जब्त किए गए कई दस्तावेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बैंक डिफॉल्टर के घर और ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी, जब्त किए गए कई दस्तावेज
Wed, 10 Jul 2019 11:36 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की टीम ने मंगलवार को चंडीगढ़ में एक बैंक डिफॉल्टर के घर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, मेसर्स एचपी इंटरनेशनल कंपनी पर बैंक का करोड़ों रुपये बकाया था। आंध्रा बैंक से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने सुबह सात बजे मनीमाजरा स्थिति घर व इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू स्थित ऑफिस में एक साथ छापा मारा। रात 8 बजे खबर लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ जारी थी। टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
बैंकों से लोन लेकर जमा न कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बैंकों ने डिफॉल्टरों की सूची सीबीआई को सौंपी है। टीम पूरे देश में एक साथ डिफॉल्टरों के घर व ऑफिस में छापामारी कर रही है ताकि अभियुक्त भाग न सकें। मंगलवार को सीबीआई टीम ने चंडीगढ़ में मेसर्स एचपी इंटरनेशनल कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने घर व ऑफिस दोनों पर एक साथ छापामारी कर कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। उसके बाद अभियुक्त से अन्य ठिकानों के मामले में पूछताछ की।
सूत्रों की मानें तो कंपनी के मालिक पर बैंक का करोड़ों रुपये बकाया है। लगातार नोटिस भेजने के बाद भी जिसे नहीं चुकाया गया। कंपनी के अल्टीमेटम के बाद भी कंपनी के मालिक ने अनसुना करते हुए लोन चुकाने से मना कर दिया। उसके बाद बैंक ने कंपनी को डिफॉल्टर घोषित कर नाम सीबीआई को सौंप दिया। अहम सबूत हाथ लगने के बाद इस मामले में सीबीआई की टीम बुधवार को खुलासा करेगी। इससे कुछ दिन पहले भी सीबीआई ने सेक्टर 5 में सुखिंदर सिंह के यहां छापेमारी की थी। टीम ने दूसरे दिन मामले का खुलासा किया था।