फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ऑटो चालक ने महिला को घर ले जाकर किया रेप, मामला दर्ज

ऑटो चालक ने महिला को घर ले जाकर किया रेप, मामला दर्ज

Tue, 09 Jul 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक ने महिला को घर ले जाकर किया रेप, मामला दर्ज
चंडीगढ़। रामदरबार में आटो चालक की ओर से एक 42 वर्षीय महिला को घर ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 341 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला मोहाली में मजदूरी का करती है। वह मूलरूप से उड़ीसा की रहने वाली है। बीते दो दिन पहले वह चंडीगढ़ रेलवे पर आई, वहां से उसने मोहाली जाने के लिए आटो हायर किया। आटो चालक उसे बहला फुसलाकर अपने घर रामदरबार ले गया। वहां पुलिस को दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बीच समझौता करवाकर मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद महिला मोहाली गई और वहां के पुलिस पीसीआर को बताया कि उसके साथ आटो चालक ने रेप किया है। मामला सेक्टर-31 थाने तक पहुंचा। आरोप है कि ऑटो चालक ने उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के 164 के बयान दर्ज करवाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed