फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मौली गांव में पत्नी को मार कर पति ने लगाया फंदा

मौली गांव में पत्नी को मार कर पति ने लगाया फंदा

Tue, 09 Jul 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
मौली गांव में पत्नी को मार कर पति ने लगाया फंदा
मनीमाजरा। मौली गांव में सोमवार को पति-पत्नी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति का शव मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे की छत से रस्सी से लटका हुआ था जबकि महिला का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। मृतक महिला का शरीर बुरी तरह से फूल चुका था और देखने से एक दिन पुराना लग रहा था। सूचना मिलते ही मौलीजागरां थाना प्रभारी प्रभारी नरेंद्र पटिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने घटना की जानकारी आला अधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही एसएसपी नीलांबरी जगदले और डीएसपी दिलशेर चंदेल भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला पूजा की बुआ कृष्णा की शिकायत पर पुलिस ने पूजा के पति पर उसकी हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा का आरोप है कि पूजा के पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की फिर खुद फंदा लगा लिया। मृतकों की पहचान मूल रूप से पुंडरी (हरियाणा) के गांव बरसाना के अनिल कुमार और उसकी पत्नी पूजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची मृतका पूजा की बुआ कृष्णा ने अनिल पर अपनी भतीजी को मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि अनिल कुमार ऑटो चालक था और पूजा सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल में काम करती थी। दोनों की शादी को लगभग दस साल हो चुके थे। दोनों के दो बेटे दिलखुश (8) और अंकुश (7) हैं, जो गांव में अपनी दादी के पास रहते हैं। अनिल ने मौली गांव में दो महीने पहले ही इस मकान को किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के शव को देखकर लगता है कि दोनों की मौत को लगभग 24 घंटे से ऊपर हो चुके हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही यह पता चला कि पूजा की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन


महिला थाना में चल रहा था केस
मृतका के बुआ कृष्णा ने बताया कि शादी के बाद से दोनों की आपस में नहीं बनती थी। इसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। अनिल अक्सर शराब पीकर पूजा से मारपीट करता था। अनिल की मारपीट से तंग आकर पूजा ने उसकी शिकायत पंचकूला पुलिस को दी थी। पिछले साल से सेक्टर-5 पंचकूला महिला थाने में केस भी चल रहा था। इसके लिए पुलिस ने कई बार अनिल को राउंडअप भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने से बुआ के घर पर रहती थी
कृष्णा ने बताया कि मौली में कमरा लेने के बाद अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। अनिल रोजाना उससे मारपीट करता था। जब पूजा ने इस बारे में उन्हें बताया तो वह पूजा को सेक्टर-28 स्थित अपने घर लेकर आ र्गइं। पिछले एक महीने से पूजा उनके साथ उनके घर पर ही रह रही थी। इस बीच अनिल उसे फोन कर काफी परेशान करता रहता था। रविवार रात को वो घर पर वापस नहीं आई तो उन्हें लगा कि शायद अनिल के साथ होगी। उसके बाद से वह लगातार पूजा को फोन कर रहे थे लेकिन लेकिन बेल जाने के बाद कोई जवाब नहीं दे रहा था। इसके चलते वह सोमवार खुद देखने मौली गांव आईं तो अनिल का कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोल कर देखा तो अनिल फंदे से लटका हुआ था और पूजा का शव नीचे पड़ा था। बुआ कृष्णा और फूफा अशोक ने बताया कि अनिल ने पहले उनकी भतीजी का कत्ल किया और बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed