{"_id":"5d0008d9bdec2207140c8247","slug":"156028334416-panchkula-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाला जी गए परिवार के घर से चुराए पांच लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ज्वाला जी गए परिवार के घर से चुराए पांच लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। ज्वाला जी माथा टेकने के गए परिवार के घर से किसी ने पांच लाख रुपये चुरा लिए। पांच लाख रुपये चुराने के बाद आरोपी ने उन पैसे 13 नए जूते, एक लैपटॉप, एक एपल का मोबाइल फोन और 4 बढ़िया घड़ियां खरीद कर आधा पैसे इस्तेमाल भी कर लिया।
इस बात का खुलासा चोरी करने वाले को पकड़ने के बाद हुआ। पकड़ा गया आरोपी इंदिरा कालोनी का रहने वाला आकाश उर्फ आशीष (19) है। पुलिस जांच पता चला कि जल्द अमीर बनाने के लालच में डांस टीचर ने अपने ही स्टूडेंट के घर से पैसे चोरी किए हैं। आरोपी घर के बच्चों को डांस सीखता था। इस वजह से उसको पता था कि घर वाले घर से बाहर हैं।
सूचना पाने के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने मात्र बारह घंटे के अंदर मामले को सुलझाते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के घर से ढाई लाख नगद, एक लैपटॉप और आई फोन, 4 घड़ियां और 13 जोड़ी महंगे जूते भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
राजीव विहार के चुन्नी लाल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 10 जून घर में कोई नहीं था और उसका परिवार हिमाचल में ज्वाला जी में माथा टेकने गया था। वहीं उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए बैंक से 5 लाख रुपये निकाले थे, लेकिन उसने परिवार वालों के इंतजार में रजिस्ट्री के रुपये को अपने कमरे की अलमारी में संभाल कर रखा दिया था।
कुछ समय बाद जब वह आए तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी है और उसमें से पांच लाख रुपये और जरूरी कागजात भी गायब हो गए थे। घर वालों से पूछने और काफी खोजने के बाद भी जब उन्हें रुपये नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में हवलदार आजाद सिंह, हवलदार अमरजीत सिंह और विरेंद्र की एक टीम का गठन किया। इसके बाद टीम को शिकायतकर्ता के बयान और आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इस दौरान आरोपी आकाश, चुन्नी लाल के घर पर आते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शक के आधार पर सोमवार को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने चुन्नी लाल के घर से चोरी की वारदात को कबूल लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से ढाई लाख कैश बरामद किया। बाकी के रुपये का आरोपी ने एक लैपटॉप और आईफोन, 4 घड़ियां और 13 जोड़ी महंगे जूते खरीदे। वह भी पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिए हैं।