फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वन विभाग अधिकारी ने अर्थ मूविंग मशीन चालक को जड़े थप्पड़, ग्रामीणों ने रोका ट्रैफिक

वन विभाग अधिकारी ने अर्थ मूविंग मशीन चालक को जड़े थप्पड़, ग्रामीणों ने रोका ट्रैफिक

Tue, 16 Apr 2019 10:16 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग अधिकारी ने अर्थ मूविंग मशीन चालक को जड़े थप्पड़, ग्रामीणों ने रोका ट्रैफिक
सांकेतिक तस्वीर
सोमवार को टिक्कर ताल से रायपुररानी मार्ग पर एक ठेकेदार की अर्थमूविंग मशीन पर काम कर रहे ऑपरेटर को अवैध खनन करने के शक में वन विभाग के अधिकारियों ने रौब झाड़ते हुए थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद पीड़ित ऑपरेटर ने दुर्व्यवहार की शिकायत मोरनी पुलिस चौंकी में देकर वन राजिक अधिकारी रायपुररानी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मशीन ऑपरेटर बबलू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह टिक्कर ताल में धारखेत गांव के पास अर्थमूविंग मशीन से सड़क किनारे पड़े पत्थरों को साइड में कर रहा था, तभी वन राजिक अधिकारी प्रवीण यादव अपने दरोगा धर्मपाल, जगदीश, गार्ड नितिन कुमार और एक अन्य व्यक्ति के साथ आए और मुझे कॉलर से पकड़कर नीचे उतार लिया। इसके बाद उक्त लोग मेरे साथ मारपीट व गाली गलौच करने लगे। लेकिन जब मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो वन अधिकारी अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
वन विभाग के अधिकारियों की दादागिरी पर सैकड़ों गुस्साए ग्रामीणों ने रायपुररानी से टिक्करताल मार्ग पर जाम लगा दिया। इस वजह से दर्जनों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का आरोप था कि अगर आपरेटर ने कोई गलती की थी तो वन विभाग के अधिकारियों को हाथापाई करने की बजाय नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शाम तक का दिया समय
वहीं जाम की सूचना मिलने के बाद देर शाम टिक्करताल पहुुुंचे वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक व मोरनी चौंकी प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों की एक न मानी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात पर अड़े रहे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी ने मंगलवार तक का समय देते हुए कहा कि अगर विभाग के अधिकारियों की इसमें कोई गलती होगी तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई तो मामले की उच्च अधिकारियों व सरकार तक शिकायत को लेकर जाएंगे।


अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया, नहीं की कोई हाथापाई: वन राजिक अधिकारी
वन राजिक अधिकारी ने कहा कि वे तो अवैध खनन को रोकने के लिए गए थे और खनन को बंद करने के लिए उसे पहले भी कहा गया था। वहीं मारपीट की बात पर उन्होंने कहा कि उन्होंने आपरेटर को मशीन से बस नीचे ही उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed