फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जाली अनुभव प्रमाण पत्र पर भर्ती करने पर केस दर्ज

जाली अनुभव प्रमाण पत्र पर भर्ती करने पर केस दर्ज

Mon, 18 Feb 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
जाली अनुभव प्रमाण पत्र पर भर्ती करने पर केस दर्ज
जाली अनुभव प्रमाण पत्र पर भर्ती करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

- पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 266 अध्यापक और मुख्य अध्यापक की भर्ती में गड़बड़ी करने पर हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा सहायक कार्यालय निदेशक रोहताश साखंला पर धोखाधड़ी, सरकार के साथ विश्वासघात करने, षड्यंत्र रचने की धारा के तहत पंचकूला सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज किया गया। यह केस हरियाणा शिक्षा महानिदेशक दलबीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2007 में 266 अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें आठ साल पढ़ाने का अनुभव मांगा गया था। लेकिन भर्ती में कई योग्य उम्मीदवारों का चयन नहीं हुुआ। उनकी जगह बिना अनुभव वाले उम्मीदवारों की भर्ती कर ली गई थी। इस मामले में जांच में सामने आया कि 28 उम्मीदवारों ने जो अनुभव का सर्टिफिकेट दिया था। वह फर्जी था। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। यह भर्ती फर्जी तरीके से होने का आरोप है। इसमें अनुभव सर्टिफिकेट गलत बनाया गया। इस भर्ती में ठीक से सर्टिफिकेट चेक न करने पर रोहताश साखंला की ओर से खामियां पाई गई। थाने के एडिशनल एसएचओ कश्मीरा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed