फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रक ने एसीपीओ को मारी टक्कर हाथ टूटा, छह महीने बाद दर्ज हुआ केस

ट्रक ने एसीपीओ को मारी टक्कर हाथ टूटा, छह महीने बाद दर्ज हुआ केस

Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने  एसीपीओ को मारी टक्कर हाथ टूटा, छह महीने बाद दर्ज हुआ केस
ट्रक ने एसीपीओ को मारी टक्कर हाथ टूटा, छह महीने बाद केस दर्ज
विज्ञापन

सीएम विंडो में शिकायत देने के बाद दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गैस एजेंसी के ट्रक चालक आरोपी विमल कुमार पर चार महीने बाद केस दर्ज हुआ है। पंचकूला पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर गुलाब सिंह की शिकायत पर केस नहीं दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने सीएम विंडों पर शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

एसपीओ गुलाब सिंह निवासी नखरोजपुर झंडुवाला, कुरुक्षेत्र हरियाणा ने सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि चार सितंबर 2018 को लंच ब्रेक के बाद शाम चार बजकर तीस मिनट पर अपनी मोटरसाइकिल से यातायात थाना सेक्टर -4 से कुछ दूरी पर गए थे। इसी बीच रांग साइड से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे सड़क पर गिर गए। उनकी बाजू टूट गई। इसी बीच लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद पुलिस वाले उनसे मिलने नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वाले उन पर दबाव बनाने लगे कि वे समझौता कर लें। इस पर एसपीओ गुलाब सिंह ने सीएम विंडों पर शिकायत दी थी। शिकायत के बाद जब जांच थाने गई तो सेक्टर-2 की चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed