{"_id":"5c3654c6bdec2256bf2a5902","slug":"154706464513-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी काम में बाधा डालने पर हाई फाइव माल के प्रबंधकों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी काम में बाधा डालने पर हाई फाइव माल के प्रबंधकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी काम में बाधा डालने पर हाई फाइव माल के प्रबंधकों पर केस दर्ज
एस्टेट ऑफिसर की ओर से दी गई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अवैध अतिक्रमण हटाने गए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण के अधिकारियों ने कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर सेक्टर -5 स्थित हाई फाइव मॉल प्रबंधक और मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंचकूला थाना -5 पुलिस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एस्टेट ऑफिसर की शिकायत पर हाई फाइव मॉल प्रबंधक के खिलाफ काम में बाधा डालने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सेक्टर -5 थाना पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा शहरी विकास प्राधीकरण के एस्टेट ऑफिसर आशुतोष राजन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि सेक्टर-5 स्थित हाई फाइव मॉल की इमारत में गलत निर्माण किया है। वहीं उसने हुडा की जमीन पर अतिक्रमण किया है। इसकी जांच 4 जनवरी को हुडा की गठित टीम की ओर से की गईथी। जांच के दौरान पता चला कि नक्शे से अधिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। वहीं सरकारी जमीन को थिएटर रेस्टोरेंट की पार्किंग बनाकर प्रति वाहन 20 रुपये लोगों से वसूले जा रहे हैं। पांच जनवरी को प्राधिकरण की टीम मॉल के अतिक्रमण को हटाने पहुंची तो मॉल के प्रबंधकों और मालिकों द्वारा अधिकारियों के कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
यह है मामला
हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के इंफोर्समेंट विंग जेसीबी और कर्मचारियों के साथ सेक्टर-5 हाई फाइव मॉल में पहुंचा। अमले के पहुंचते ही प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। प्रबंधकों ने अवैध निर्माण तोड़ने से रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन एचएसवीपी की जेसीबी रुकी नहीं। मॉल की एंट्रेस के अनुसार सीढ़ी को तोड़ दिया गया। रेस्टोरेंट की एंट्रेस बंद कर दी गई। इस दौरान प्रबंधकों ने विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। ईओ आशुतोष राजन ने सेक्टर-5 स्थित हाई फाइव मॉल का अचानक दौरा किया था। इस मॉल में कई वायलेशन देखकर उन्होंने तत्काल निर्देश दिए थे कि 24 घंटे में इस अनियमितताओं को तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने मॉल के साथ लगती एचएसवीपी की जमीन पर पार्किंग शुल्क काटते हुए पर्चियों को भी अपने कब्जे में लिया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉल मलिकों के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करके पार्किंग शुल्क वसूलने पर केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस को शिकायत देने कहा था। मॉल के एंट्रेस गेट पर लगाए साइन बोर्ड, फव्वारे और बिजली के मीटर के लिए बनाए गए कमरे को अवैध बताते हुए उन्होंने सरकारी अमले को जेसीबी मशीन से हटाने के निर्देश दिए थे।बिल्डिंग प्लान के तहत मॉल के नक्शा देखकर अधिकारियों को चैक करने के लिए कहा था। मॉल की एंट्रेस के अनुसार सीढ़ी को चैक करने का कहा गया था। मॉल मे रेस्टोरेंट की एंट्रेस बाहर होने पर उसे तुरंत रास्ता बंद करने का निर्देश दिया था। संपदा अधिकारी आशुतोष राजन ने बताया कि अवैध तौर पर पार्किंग शुल्क लेने, इंफोरर्समेंट विंग के कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के चलते सेक्टर 5 थाना प्रभारी को पत्र लिखा था।