फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेडिंग: कब्जा हटवाने पहुंचे निगम कर्मचारी से हाथापाई

हेडिंग: कब्जा हटवाने पहुंचे निगम कर्मचारी से हाथापाई

Sat, 05 Jan 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग: कब्जा हटवाने पहुंचे निगम कर्मचारी से हाथापाई
सेक्टर-19 में जमकर हुआ बवाल, भारी पुलिस बल पहुंचा
विज्ञापन


कब्जा हटवाने पहुंचे निगम कर्मचारी से हाथापाई

- विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे निगम के ईओ
- पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकला, निगम अधिकारी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत
- ईओ बोले, रेहड़ी-फड़ी वाले जुर्माना अदा कर अपना सामान वापस ले सकते हैं

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 सब्जी मंडी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय जमकर विवाद हुआ जब कब्जा हटवाने पहुंचे निगम कर्मचारी से एक व्यक्ति ने दंबगई दिखाते हुए उससे धक्का-मुक्की के साथ हाथापाई की। जैसे ही विवाद की सूचना नगर निगम के ईओ और सेक्टर-19 पुलिस चौकी के अधिकारियों को मिली वे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने निगम अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम के ईओ जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी महाबीर ने निगम कर्मचारी छिन्दा के साथ अभद्रता की है। वह इस मामले को लेकर शनिवार को सेक्टर-19 थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज करवाएंगे। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां अवैध रूप से कारोबार करने वाले कई रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान भी जब्त किया गया है। वह अपना सामान जुर्माना अदा करके वापस ले सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सेक्टर-19 में नगर निगम की जमीन पर किसी भी सूरत में रेहड़ी-फड़ी नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-19 में कुछ दबंग लोगों की रहनुमाई में रेहड़ी-फड़ी वाले काबिज थे। पहले ये लोग अवैध कारोबार हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर करते थे, लेकिन एचएसवीपी के ईओ आशुतोष राजन के आदेश पर अधिकारियों ने जमीन को कब्जा मुक्त करवाया। इसके बाद यै लोग नगर निगम की जमीन पर रेहड़ी और फड़ी लगाने लगे। उक्त लोगों को यहां से हटने के लिए कई बार आदेश जारी किया गया, लेकिन कुछ दबंगों ने हटने नहीं दिया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नगर निगम कर्मचारी कब्जा हटवाने पहुंचे तो आरोपी निगम कर्मचारियों से उलझने लगा। कर्मचारियों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हुआ। जब निगम कर्मचारियों ने रेहड़ी फड़ी लगाने वालों का सामान उठाना शुरू किया तो आरोपी हाथापाई पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने निगम कर्मचारी छिन्दा के साथ मारपीट की। लेकिन पुलिस को आता देख वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विंडो पर दे रखी है शिकायत
नगर निगम के ईओ ने बताया कि यहां लगने वाली मंडी से लोग परेशान हैं। उन्होंने इस समस्या को लेकर सीएम विंडो पर भी शिकायत की थी। यह मुद्दा जिला लोग संपर्क एवं कष्ट निवारण सीमित की बैठक में भी कई बार उठ चुका है। इस माह होने वाली बैठक में उन्हें फाइनल कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपनी है। इसी के चलते अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।


लोगों ने बनाई विवाद की वीडियो
सेक्टर-19 में जिस वक्त नगर निगम कर्मचारी और दबंग के बीच विवाद हुआ वहां मौजूद लोगों ने घटना को मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। पुलिस ने विवाद की जांच के लिए कई लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो को कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed