{"_id":"5c040f43bdec2241c9370815","slug":"154376996691-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहिलपुर पुलिस ने तस्करी की 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माहिलपुर पुलिस ने तस्करी की 1
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब से लदे कैंटर के साथ चालक गिरफ्तार
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना पुलिस माहिलपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक कैंटर से 186 पेटी तस्करी की शराब समेत कैंटर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी स्पेशल ब्रांच सुखविंदर सिंह ने बताया कि थाना माहिलपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़शंकर से होशियारपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है। इस पर माहिलपुर पुलिस ने गांव दोहलरों के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने एक कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 186 पेटी शराब मिली। पकड़ी गई शराब की बोतलों पर चंडीगढ़ (यूटी) और अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए होने की मोहर लगी हुई थी। आरोपी कैंटर चालक प्रदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी दौलतपुर थाना सदर नवांशहर इस शराब संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। थाना माहिलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।