फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिलकलां पलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की केस की जांच

महिलकलां पलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की केस की जांच

Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
महिलकलां पलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की केस की जांच
ननद पर पति को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

बरनाला। एक महिला ने अपनी ननद पर अपने पति को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। थाना महिलकलां के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला अलीशा बेगम पत्नी अकबर खां ने बयान दर्ज कराया है कि उसकी ननद रवीना ने गांव के ही व्यक्ति जिसका नाम रविंदर सिंह है के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिसे उसका पति अकबर खान पसंद नहीं करता था और उसका विरोध करता था। 18 सितंबर को आरोपियों ने रात को 8 बजे उसके पति अकबर खान को आवाज देकर अपने घर पर बुला लिया गया। इसके बाद उसका पति अकबर खां अभी तक वापस नहीं आया है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति को उसकी ननद रवीना और उसके पति रविंदर सिंह ने अगवा कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे दिया है। सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने कहा कि अलीशा बेगम के बयान पर उसकी ननद रवीना, पति रविंदर सिंह और दो अन्य सहित चार लोगों पर अगवा करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की असलियत जल्द सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed