फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक संदोआ पर हमले के मुख्य आरोपी जेल से हुये रिहा

विधायक संदोआ पर हमले के मुख्य आरोपी जेल से हुये रिहा

Fri, 27 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
विधायक संदोआ पर हमले के मुख्य आरोपी जेल से हुये रिहा
विधायक संदोआ पर हमले के मुख्य आरोपी जेल से रिहा
विज्ञापन

कहा विधायक संदोआ की कांग्रेसी नेताओं से सांठगांठ होने के कारण उनकी नहीं हुई सुनवाई
-बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के युवकों ने विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग खड्ड में हुए झगड़े के मुख्य आरोपी अजविंदर सिंह ने कहा कि विधायक संदोआ की कांग्रेसी नेताओं से सांठगांठ होने के कारण उनके मामले में सही कार्रवाई नहीं हुई और न ही पुलिस ने उनकी बात सुनी। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुए झगड़े के दौरान संदोआ ने कांग्रेस के खिलाफ कोई बात नहीं बोली। अजविंदर सिंह और बचित्र सिंह को अदालत द्वारा दी गई जमानत के बाद शुक्रवार को जिला जेल से रिहा किया गया। इस दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनको लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर अजविंदर सिंह के समर्थकों ने विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अजविंदर सिंह ने कहा कि उनपर इरादा कत्ल का दर्ज किया गया मामला झूठा है। उन्होंने कहा कि विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने जो उनके साथ किया है उसकी नतीजा वह चुनाव के दौरान उन्हें दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि संदोआ के खिलाफ सारे सबूत माइनिंग खड्ड के ठेकेदार साहिबजीत सिंह के पास है, जिसके कारण ही संदोआ के पीए ने साहिबजीत सिंह के वर्कर अमृत सिंह के हक में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक संदोआ ने साहिबजीत सिंह के साथ समझौता कर लिया है। जब कि अमृत सिंह ने पीए जसपाल सिंह के थप्पड़ भी मारे है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि उनका पार्टी के प्रति भी मोह भंग हो गया है। क्यों कि पार्टी ने भी उनकी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह ने खैरा ने भी उनकी बजाय विधायक की सुनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों से उनका मोह भंग हो चुका है क्यों कि सुखपाल खैरा भी विधायक के हक में बोलते हैं। उन्होंने का कहा कि एसएसपी ने भी उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जब कि उनके परिवार द्वारा जांच करने की फरियाद लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा विश्वास है। अदालत ने उन्हें इस मामले में जमानत दी है ओर आगे भी उनके हक में भी फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed