फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में चार नामजद
विज्ञापन

बरनाला। तपा पुलिस ने गांव दराका की एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में खुदकुशी करने लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका के पति, देवर, सास व ससुर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर सभी आरोपी फरार हो गए। घटना अनुसार गत 25 जुलाई को गांव दराका में विवाहित महिला कौर पत्नी राजविंदर कौर पत्नी नवदीप सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी लेकिन मृतका के भाई अमनदीप सिंह उर्फ अमना पुत्र सूबा सिंह निवासी जंडा वाला जिला बठिंडा ने बरनाला की तपा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन राजविंदर कौर का विवाह 7 वर्ष पहले दराका के नवदीप सिंह उर्फ नवी के साथ हुआ था, जिस को गत बुधवार को उसके पति नवदीप सिंह, देवर सुखजीत सिंह, ससुर जरनैल सिंह व सास मनजीत कौर ने गला दबा कर मार दिया व संस्कार भी कर दिया गया था। मृतका के भाई ने ससुर परिवार पर आरोप लगाया कि उसके नाम 13 लाख की रकम बैंक में जमा थी, जो उसकी माता की मौत के बाद उसकी बहन राजविंदर कौर इसकी कानूनी वारिस बन गई थी, ससुराल परिवार द्वारा इस रकम को निकलवा कर उनको देने के लिए उसकी बहन पर दबाव डाला जा रहा था। परंतु उसके मना करने पर वह उसे परेशान करने लगे, जिस कारण उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस द्वारा की जांच उपरांत पुलिस ने मृतका के पति, देवर, सास व ससुर खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed