{"_id":"5aedd57f4f1c1b85028b83b1","slug":"152553612670-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0बैंक व शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख ठगे, मामला दर्ज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
0बैंक व शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख ठगे, मामला दर्ज।
Updated Sat, 05 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर 5.20 लाख ठगे
बरनाला। थाना रूड़ेकेकलां पुलिस ने बैंक व शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख की ठगी करने आरोप में गांव धौला निवासी रविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता हरजीत सिंह निवासी बुग्गरां ने बताया है कि उसकी बेटी व दामाद पढ़े लिखे हैं। उन्हें नौकरी की जरूरत थी। किसी तरह से आरोपी रविंदर सिंह उनके संपर्क में आ गया था। उसने बेटी व दामाद को बैंक व शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का दावा किया था। इसके बदले उसने सवा पांच लाख रुपए की मांग की थी। उन्होंने उसे 5.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। एसएसपी के निर्देश पर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।