फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गांव चूहड़चक में किसान की तेजधार हथियारों से हत्या

गांव चूहड़चक में किसान की तेजधार हथियारों से हत्या

Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गांव चूहड़चक में किसान की तेजधार हथियारों से हत्या
गांव चूहड़चक में किसान का तेजधार हथियारों से कत्ल
विज्ञापन

मां-बाप की हो चुकी थी मौत, अकेला रहता था किसान रूप सिंह
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना अजीतवाल के अधीन गांव चूहड़चक में शनिवार रात को किसान का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
थाना अजीतवाल के प्रमुख इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान किसान रूप सिंह (55) निवासी गांव चूहड़चक के तौर पर हुई है। रूप सिंह के पास करीब पौने दो एकड़ जमीन है और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता की पहले मौत हो चुकी थी, इसलिए वह अकेला ही रहता था। दोनों बहनें विवाहित हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच नछत्तर सिंह गांव चूहड़चक के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी (आई) वजीर सिंह और डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि किसान रूप सिंह 14 अप्रैल को गांव में गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी के समागम में सेवा कर आया था। रविवार सुबह पता लगा कि उसका तेजधार हथियारों से बहुत ही बेरेहमी से कत्ल कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ व्यक्ति को पूछ पड़ताल के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - गांव चूहड़चक में किसान के घर में घटना की जानकारी हासिल करते एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा ओर डीएसपी (आई)सरबजीत सिंह बाहिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed