{"_id":"5aafe9724f1c1bb1758b6421","slug":"152147825116-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी, सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी, सामान उड़ाया
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। मोहल्ला कमालपुर धोबिया वाली गली में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
शाम लाल पुत्र बाबू राम निवासी कमालपुर (धोबियां वाली गली, फगवाड़ा रोड) ने बताया कि 18 मार्च को देर रात चोर उनके घर के साथ बन रहे नए मकान की छत से घर में दाखिल हुए। उन्होंने उनके घर में पूजा स्थल पर रखे गल्ले और घर के अंदर रखे 10 हजार रुपये और दो मोबाइल चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि उनके घर के साथ लगते घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। दमनदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से एक आई फोन, पर्स जिसमें 10 हजार रुपये, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि चोरी का पता उन्हें सुबह 6 बजे चला। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी संबंधी जांच शुरू कर दी है।