{"_id":"5aafe1c54f1c1bb7758b6475","slug":"152147628718-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई गोल्ड लोन घोटाले में मैनेजक सहित तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई गोल्ड लोन घोटाले में मैनेजक सहित तीन नामजद
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लोन घोटाले में बैंक मैनेजर सहित 3 नामजद
पीड़ितों ने आरोपी फाइनेंसर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बुल्लोवाल शाखा में गोल्ड लोन घोटाले के आरोपी फाइनेंसर सुखविंदर सिंह सन्नी को सोमवार दोपहर उस समय कर्जधारकों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया जब वह अपनी अग्रिम जमानत के लिए अदालत परिसर में कागजात तैयार करवा रहा था। इसके बाद थाना बुल्लोवाल पुलिस ने अवतार सिंह व अन्य की शिकायत के आधार पर बैंक मैनेजर सिद्धार्थ भाटी, फाइनेंसर सुखविंदर सिंह सन्नी व सुनार जतिंदर लवली के खिलाफ धारा 420 व 120 बी के अधीन केस दर्ज कर लिया। आरोपी सुनार जतिंदर सिंह लवली फरार है और बैंक मैनेजर का एक दिन पहले ही तबादला कर दिया गया है।
मामले में दोपहर 12 बजे के करीब जब लोगों ने फाइनेंसर सुखविंदर सिंह सन्नी काबू किया तो कचहरी परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बैंक अधिकारियों की शिकायत की अभी भी पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी जे इलनचेलियन ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है आरटीआई कार्यकर्ता राजीव वशिष्ठ की ओर से मामले में की गई खोजबीन और उसके आधार पर हुए खुलासे के बाद बैंक प्रबंधन ने गोल्ड लोन घोटाले में शामिल 224 कर्जधारकों के खिलाफ भी शिकायत सौंपी है। इससे कर्जधारकों की बेचैनी बढ़ गई है। इस मामले में संलिप्त सुनार व फाइनेंसर के लापता होने की वजह से कर्जधारक भी इन दिनों अग्रिम जमानत के लिए कचहरी परिसर का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं कई कर्जदार फाइनेंसर को काबू करने के लिए उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को कचहरी परिसर में जब एक युवक को मुंह पर रुमाल लपेट कागजात तैयार कराते देखा तो लोगों को संदेह हुआ। कर्जधारकों ने जब उसे पहचान लिया तो बाकी को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया।