फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विषैली वस्तु निगलने से महिला की मौत

विषैली वस्तु निगलने से महिला की मौत

Tue, 06 Mar 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
विषैली वस्तु निगलने से महिला की मौत
बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां की मौत
विज्ञापन

बेटे ने खाई नहीं विषैली गोलियां, बेटी को उल्टी आ गई, अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
गांव वरियामखेड़ा में महिला सुमन रानी की सोमवार की रात विषैली गोलियां निगलने में मौत हो गई। पहले सुमन रानी ने अपने बच्चों को भी विषैली गोलियां दीं। पांच वर्ष के बेटे ने गोलियां नहीं खाईं और आठ वर्षीय बेटी दीया को खाते ही उल्टी आ गई। बेटी को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर सुमन की हत्या किए जाने के कथित आरोप लगाए हैं। थाना बहाववाला पुलिस मामले की जांच कर रही हे।
गांव रामसरा निवासी देवीलाल ने पुलिस को बताया उसने अपनी बेटी 32 वर्षीय मृतका सुमन रानी की शादी वर्ष 2008 में वरियामखेड़ा निवासी छोटेलाल पुत्र मनफूल के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके घर में कलह शुरू हो गई। इस बाबत कई बार पंचायतें भी हुई। कृष्ण लाल ने बताया कि छोटे लाल की विधवा भाभी अपने बेटे का रिश्ता सुमन की छोटी बहन से कराना चाहती थी और सुमन इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसी बात को लेकर परिवार में आपसी मनमुटाव था। सुमन के ससुराल वाले अक्सर उससे मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन

देवीलाल ने बताया सोमवार देर रात बेटी के ससुरालियों ने सूचना दी कि सुमन ने जहर निगल लिया है, इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सुमन की करीब 8 वर्षीय बेटी दीया को उल्टी आने पर श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसने राजस्थान पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा कि मां ने उसे व उसके भाई को गोलियां खाने को दीं थी। भाई ने खाई नहीं और उसे खाते ही उल्टियां आ गई। मृतका की बेटी के बयानों से साबित होता है कि उसने मरने से पहले अपने बच्चों को भी मारने का प्रयास किया। थाना बहाववाला के प्रभारी बचन सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका सुमन की बेटी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed