फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा -बाघापुराना में नशा तस्करों को पकडने के लिए दलित बस्तियों में पुलिस की छापेमारी

मोगा -बाघापुराना में नशा तस्करों को पकडने के लिए दलित बस्तियों में पुलिस की छापेमारी

Sun, 11 Feb 2018 09:28 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
मोगा -बाघापुराना में नशा तस्करों को पकडने के लिए दलित बस्तियों में पुलिस की छापेमारी
नशा पकड़ने को खंगाले 50 घर, नतीजा जीरो
विज्ञापन

बाघापुराना की दलित बस्ती में पुलिस का छापा, एक घर से मिले 6.50 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी साउथ पुलिस ने नशा और तस्करों को पकड़ने के लिए दलित बस्ती में छापामारी की। इस दौरान एक घर में से मिली 6.50 लाख की करेंसी मिली। वहीं बाघापुराना पुलिस ने मोगा रोड पर मोहल्ले की घेराबंदी कर दो घंटे में 50 घरों की तलाशी ली। इस दौरान नशे की कोई बरामदगी न होने के कारण पुलिस को निराश होना पड़ा।
यहां थाना सिटी साउथ प्रमुख इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि अलग अलग टीमों का गठन करके पुलिस ने स्थानीय इंदिरा कॉलोनी मेंछापेमारी की। उन्होंने दावा किया कि तलाशी दौरान जगदेव सिंह उर्फ गोरा के घर से 6.50 लाख रुपये मिले। इस दौरान कोई नशा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जगदेव सिंह ने कहा कि वह ट्रक ड्राइवर है और वह नकदी बारे कोई सबूत पेश नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को यह नकदी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि डीएसपी सुखदीप सिंह के नेतृत्व में मोगा रोड पर मोहल्ले की घेराबंदी करके तलाशी ली गई थी। तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इस नशा क्लीन ऑपरेशन में महिला कांस्टेबलों समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मोहल्ले के कुछ लोग अवैध शराब के अलावा नशा तस्करी का धंधा करते है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल की हिदायतों पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो अपने ढंग से तस्करों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करेंगी। उन्होंने दावा किया पुलिस की कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हडकंप मच गया हैं। सुबह मारे गए छापे के दौरान पुलिस कर्मी दीवारें फांदकर घरों में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed