{"_id":"5a6a11ef4f1c1ba4268b67a9","slug":"15169010442-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर नंबर कार छोड़ भागे तीन संदग्धि, मचा हंडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू कश्मीर नंबर कार छोड़ भागे तीन संदग्धि, मचा हंडकंप
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र, इंट्रो और अंतिम पेहरा चेंज किया है, इसी खबर का प्रयोग करें
पेट्रोल के पैसे दिए बिना गाड़ी भगाई, दो नाके तोड़े
जम्मू में वर्कशाप से गाड़ी चोरी कर घूमने आ रहे थे चंडीगढ़
माहिलपुर (होशियारपुर)।
थाना पुलिस माहिलपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले जम्मू कश्मीर नंबर की एक कार में सवार कुछ लोग चब्बेवाल के एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ी भगा ले गए। बाद में पुलिस के पीछा किए जाने पर वह करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस को छकाते रहे। बाद में दो नाके तोड़ कर भागते वक्त उनकी गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वह गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी और डीजीपी मौके पर पहुंचे। देर रात खुलासा हुआ कि मामले में कोई संदिग्ध नहीं संपर्क नहीं था, बल्कि यह सब जम्मू से कार चोरी कर भागे एक कार मेकेनिक और उसके दोस्तों का किया धरा था। आरोपी चोरी की गाड़ी में घूमते हुए यहां आ पहुंचे और आगे चंडीगढ़ जाकर घूमने जा रहे थे। बाद में रात को एसएसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए मामले का खुलासा किया।
डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा की उपस्थिति में आईजी जालंधर रेंज अर्पित शुक्ला ने बताया कि बुधवार को देर रात पुलिस को सूचना मिजह कि मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़-होशियारपुर पर चब्बेतवाल के पेट्रोल पंप से एक के-10 मारुति कार (जेके02बीआर-5463) ने एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया औैर उसमें सवार तीन लोग गाड़ी को माहिलपुर की ओर भगा ले गए। गाड़ी सवार लोगों ने कस्बा माहिलपुर में आकर एक नाके पर चंडीगढ़ जाने का रास्ता पूछा। इसी बीच उनका पीछा करता हुआ वहीं पेट्रोल पंप का कारिंदा आ पहुंचा, जहां से इन्होंने पेट्रोल डलवाया था। उसे देख कार चालकों ने कार को वापस होशियारपुर की ओर भगा लिया। वहीं पुलिस का नाका लगाए एएसआई सतनाम सिंह और एक होम गार्ड का जवान शीतल सिंह भी कारिंदे की कार में पीछा करने लगे। इस पर कार चालकों ने अपनी कार एक अंजान जगह की ओर मोड़ी। जब उन्हें आगे रस्ता दिखाई नहीं दिया तो इन्होंने कार को पीछे मोड़कर कार माहिलपुर की ओर भगा ली। फिर इन लोगों ने पहले तो चब्बेवाल पुलिस द्वारा लगाए नाके को उसके बाद माहिलपुर पुलिस द्वारा लगाए नाके को तोड़ा फिर कार बेकाबू होकर माहिलपुर से निकलते ही गांव दोहलरों के पास एक पेड़ से जा टकराई और उस कार में स्वार सभी तीन कार स्वार भाग निकले। कार को पुलिस पार्टी ने आकर कब्जे में ले लिया। लेकिन उसमें सवार संदिग्ध को पुलिस पकड़ने में सफल नहीं हुई। घटना की सूचना पर डीआईजी जालंधर रेंज जसकरन सिंह, एसएसपी होशियारपुर समेत बड़ी संख्या में छोटे बड़े अधिकारी भी पहुंचे। क्योंकि कल गणतंत्र दिवस है। कोई भी इसे हलके में लेना नहीं चाहता। मौके पर पहुंचे डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अभी किसी भी तरह का कोई भी खुलासा नहीं कर सकते हैं। मामले की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम इंसपेक्टर बलविंदर कौर की अगुवाई में और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट होशियारपुर सुच्चा सिंह ने पहुंचकर जांच की।
आरोपियों की पहचान हो गई है
इस बीच रात करीब नौ बजे एसएसपी जे. एलांचेझियन ने अमर उजाला को बताया कि मामले के आरोपियों की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी कुमाल मिन्हास नामक कार मैकेनिक है जिसने जम्मू में जिस वर्कशाप में वह काम करता था। उसने वहीं से एक गाड़ी चुराई और अपने तीन दोस्तों केशव, राहुल और मनी के साथ घूमने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर उसने एक पंप से तेल डलावाया और पैसे न देने के चक्कर में गाड़ी भगा ली। आरोपी जम्मू के बख्शी नगर व आसपास के रहने वाले हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी जम्मू रवाना कर दी गई है।