फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कैनेडा भेजने का झांसा दे अगवा कर बंदी बनाया, 4 एजेंट नामजद

कैनेडा भेजने का झांसा दे अगवा कर बंदी बनाया, 4 एजेंट नामजद

Tue, 16 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कैनेडा भेजने का झांसा दे अगवा कर बंदी बनाया, 4 एजेंट नामजद
युवक को बंधक बनाने में 4 ट्रैवल एजेंट नामजद
विज्ञापन

कनाडा भेजना का झांसा देकर साथ ले जाने और बंगलूरू में रखने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुुर)।
कनाडा भेजने का झांसा दे कर गांव कल्याणपुर निवासी व्यक्ति को अगवा करके बंगलूरू में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। थाना टांडा पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने यह मामला गोबिंद सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी लम्मे (कपूरथला ) के बयानों के आधार पर हरमिंदर सिंह शैली पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चक्क शरीफ , जेडी पटेल , संजीव ,नरेश पटेल के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में गोबिंद सिंह ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट हरमिंदर सिंह शैली उसके जीजा सुरिंदरपाल सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी कल्याणपुर को तीन दिसंबर 2017 को कनाडा ले जाने के लिए घर से ले कर गया था। गोबिंद सिंह ने आरोप लगाया कि उसके जीजा को शैली व उसके साथियों ने कनाजा भेजने के बजाए अगवा कर लिया और बंगलूरू में बंधक बनाकर रखा है। गोबिंद सिंह के मुताबिक यह जानकारी उसके जीजा के साथ गए अन्य युवक मनी निवासी चक्क शरीफ व खुरदां निवासी गोपी ने दी है। वह खुद क्रमवार 22 व 21 लाख देने के बाद छूट कर आए हैं।उसने शक जाहिर किया कि आरोपियों ने उसके जीजा को शारीरिक नुकसान भी पहुंचाया है। गोबिंद ने पुलिस से अपील की है कि उसके जीजा को जल्द छुड़ाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed