फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक ही रात में दो दुकानों से हजारों की चोरी

एक ही रात में दो दुकानों से हजारों की चोरी

Sat, 30 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो दुकानों से हजारों की चोरी
दो दुकानों से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

अबोहर। श्रीगंगानगर रोड मंडी कल्लरखेड़ा में शुक्रवार रात को अज्ञात चोरों ने एक साथ दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मंडी के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय यहां पर पुलिस गश्त लगाई जाए।

नोखवाल इलेक्ट्रानिक्स के संचालक श्रवण कुमार ने बताया कि रात के समय चोर शटर उखाड़कर अंदर से 15 किलो तांबे की तार, दूसरी तारों के 8 बंडल के अलावा करीब 40 किलो पुराना तांबा और एक पंखा चोरी कर ले गए। इससे उनका करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस तरह श्री बालाजी बैरिंग एंड ऑयल स्टोर के संचालक राम लाल टांक ने बताया कि चोर ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और पांच साधारण स्प्रे पंप, 20 पीतल के पंखे वाले स्प्रे पंप समेत करीब 60 हजार का सामान चुराकर ले गए। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed