{"_id":"5a3d36554f1c1bbd208b82ad","slug":"1513961198925-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आरटीओ बनकर 25 लाख के चावलों से लदा ट्रॉला लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आरटीओ बनकर 25 लाख के चावलों से लदा ट्रॉला लूटा
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आरटीओ बनकर 25 लाख के चावल से लदा ट्रॉला लूटा
जलालाबाद से गुजरात जा रहा था ट्राला, श्रीगंगानगर-बीकानेर एनएच पर हुई लूट
चालक व परिचालक को सुनसान जगह पर छोड़ा, उनसे भी हजारों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर सफेद रंग की इनोवा सवार करीब 6 लुटेरे फर्जी आरटीओ बनकर 25 लाख के चावल से भरे ट्राले को लूट ले गए। यही नहीं लुटेरों ने चालक और परिचालक के पास से हजारों रुपये भी छीन लिए। इसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही ट्रक मालिक और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
चालक अशोक और परिचालक पप्पू जलालाबाद से एक ट्रॉले में 29 टन (725 बोरी) चावल लादकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। बुधवार रात करीब 8 बजे ट्रॉला बीकानेर-श्रीगंगानगर हाईवे पर नेतेवाला से आगे टोल नाके से निकला। इसके बाद करीब 9 बजे पालीवाला में राधास्वामी डेरे के पास एक इनोवा के बाहर खड़े तीन-चार लोगों ने इशारा कर ट्रॉले को रोका। उक्त लोगों ने अशोक से नीचे आकर इनोवा में बैठे व्यक्ति को गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। वह यह कागज लेकर जैसे ही इनोवा के पास पहुंचा तो उसमें बैठे दो-तीन लोगों ने उस पर कंबल डालकर उसे दबोच लिया। इतने में बाहर खड़े दो-तीन लोगों ने परिचालक पप्पू को जबरन नीचे उतारा और उसे भी इनोवा में डाल लिया।
दो लुटेरे चावलों से भरा ट्राला लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद इनोवा भी बंद हो गई। लुटेरों ने चाकू और पिस्तौल के बल पर चालक और परिचालक को चुप रहने की धमकी देते हुए अपने किसी जानकार को फोन कर क्रूजर मंगवाई। इसमें अशोक और पप्पू को डालकर लुटेरे आगे रवाना हुए। रात करीब 2 बजे हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा थाना क्षेत्र में प्रेमपुरा के पास एक ढाणी के पास उन्हें सूने मार्ग पर छोड़कर भाग गए। लुटेरे जाते हुए दोनों के मोबाइल फोन और इनकी जेब से 13 हजार भी ले गए। वहीं ट्रॉले के टूल बॉक्स में करीब 35 हजार अलग से थे।
विज्ञापन
इसके बाद चालक और परिचालक ने पास में खेतों में रहने वाले किसानों को आप बीती सुनाई। उनके माध्यम से लूट की सूचना जलालाबाद निवासी ट्रक मालिक मालिक अमरीक सिंह को दी। सूचना मिलते ही सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। सूरतगढ़ के डीएसपी ओनाड़ सिंह, सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, सूरतगढ़ सिटी प्रभारी निकेत पारीक ने अपनी-अपनी टीमों के साथ संदिग्ध लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।