फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विक्की गाउंडर को धमकी देने वाले जग्गी रोपड़ वाले को पुलिस ने पकड़ा

विक्की गाउंडर को धमकी देने वाले जग्गी रोपड़ वाले को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विक्की गाउंडर को धमकी देने वाले जग्गी रोपड़ वाले को पुलिस ने पकड़ा
गैंगस्टर जग्गी रोपड़ वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

फेसबुक आईडी पर गैंगस्टर ग्रुप एक दूसरे को दे रहे थे धमकियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
गैंगस्टर विक्की गौंडर ग्रुप के एक गैंगस्टर इंदर की फेसबुक पर जग्गी रोपड़ वाले को जान से मारने की दी धमकी फेंक बताने वाली पुलिस अपनी बात से पलट गई है। पुलिस ने जग्गी रोपड़ वाले उर्फ विशाल नामक युवक समेत तीन युवकों को हथियारों समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फेसबुक आईडी शेरा खुब्बन आले पर इंदर नामक एक गैंगस्टर ने विक्की गौंडर की ओर से जग्गी रोपड़ वाले को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले जग्गी रोपड़ वाले के नाम पर बनी आईडी से विक्की गौंडर को धमकियां दी गई थीं। इसके बाद ही विक्की गौंडर के साथियों ने जग्गी रोपड़ वाले को जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी राज बचन सिंह संधु ने उस समय जग्गी रोपड़ वाला की आईडी को फेंक बताते हुये इसे संजीदा नहीं लिया था। अब पुलिस ने जग्गी रोपड़ वाला आईडी चलाने वाले विशाल नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी मनवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया विशाल पुत्र रामरत्न निवासी गांव पंजेरा थाना नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) समेत गुरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी नानक पुरा, ईशर सिंह उर्फ धनी पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मोहल्ला फ़तहपुर कुराली, बिक्रम सिंह उर्फ बिल्ला निवासी वार्ड नंबर 9 माता रानी मोहल्ला कुराली और दो अज्ञात व्यक्ति एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने विशाल, गुरप्रीत सिंह व ईशर सिंह को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया और बाकी युवक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने विशाल से 32 बोर रिवाल्वर और 2 कारतूस, गुरप्रीत सिंह से 32 बोर पिस्तौल और 2 कारतूस व ईशर सिंह से लोहे की राड बरामद की। पुलिस का कहना है कि यह युवक किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में थे। जब पकड़े गये विशाल नामक युवक से बात की गई तो उसने बताया कि वह जग्गी रोपड़ वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed