फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उद्योगपति को भेजा जेल

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उद्योगपति को भेजा जेल

Sun, 04 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उद्योगपति को भेजा जेल
शिमला के ध्यानार्थ
विज्ञापन

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उद्योगपति को भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हिमाचल उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक (निलंबित) तिलकराज शर्मा और उद्योगपति अशोक राणा को सीबीआई कोर्ट ने जेल भेज दिया है। सीबीआई ने चार दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इसके बाद दोनों को बुड़ैल स्थित जेल भेज दिया गया।
पांच लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई के हत्थे चढ़े संयुक्त निदेशक और उद्योगपति का जांच एजेंसी दो बार दो-दो दिन का रिमांड ले चुकी थी। रिमांड के दौरान उनकी स्टेटमेंट के आधार पर सीबीआई ने कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इनमें सीएम के ओएसडी पीएस रघुवंशी, दिल्ली निवासी बिचौलिया सुरेश पठानिया, चंडीगढ़ निवासी संदीप कुमार समेत हिमाचल के कुछ इंडस्ट्रियलिस्ट भी शामिल थे। इसके अलावा भी कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की गई थी। हालांकि मामले में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। वहीं पूछताछ के दौरान तिलकराज के पहले भी कुछ लोगों से पैसे लेकर दिल्ली पहुंचाने की बात सामने आई है। यह बात भी सामने आई है कि अशोक राणा ने तिलकराज के कहने पर 21 मई को सात लाख रुपये सुरेश पठानिया को दिए थे।
विज्ञापन

नहीं आया सुरेश पठानिया
सीबीआई ने दोबारा पूछताछ के लिए शनिवार को सुरेश पठानिया को बुलाया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह आ नहीं सका। इसलिए उसे सोमवार को दोबारा बुलाया गया है। वहीं हिमाचल के दो उद्योगपतियों से जांच एजेंसी ने शनिवार को 3-4 घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसर
- सब्सिडी के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था
-पूछताछ में सामने आया, तिलकराज के कहने पर राणा ने पठानिया को 21 मई को दिए थे सात लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed