फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   झपटमारी की वारदातें करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

झपटमारी की वारदातें करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
झपटमारी की वारदातें करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
झपटमारी की वारदातें करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से छीने गए मोबाइल बरामद
एक आरोपी पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में अलग-अलग जगहों से लोगों के मोबाइल छीनकर फरार चार झपटमारों को यूटी पुलिस ने काबू किया है। एक आरोपी सेक्टर-34 थाना पुलिस की गिरफ्त में फंसा और अन्य तीन आरोपी मलोया थाना पुलिस ने दबोचे हैं।
इस संबंध में पुलिस के पीआरओ, डीएसपी चरणजीत सिंह समेत एएसपी साउथ, नेहा यादव ने प्रेस वार्ता की। सेक्टर-34 थाना पुलिस के काबू आया आरोपी पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव कसूंबरी निवासी मनिंदर सिंह (28) है। थाना मलोया पुलिस की गिरफ्त में फंसे तीन आरोपी सेक्टर-25 की कालोनी निवासी मोहित (18), अंकित (19) और प्रदीप (19) हैं। आरोपी मनिंदर सिंह 11 जुलाई 2018 को एयरफोर्स स्टेशन, ऑफिसर्स मेस 3बीआरडी, स्टाफ क्वार्टर निवासी शशि कुमारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ था। सेक्टर-34 थाने के एसएचओ, इंस्पेक्टर बलदेव कुमार व उनकी टीम ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (पीबी23आर-1260) बरामद की है।
विज्ञापन

मलोया थाना पुलिस की गिरफ्त में फंसे तीन आरोपियों में मोहित, अंकित और प्रदीप हैं। आरोपी बीती 3 मार्च को मलोया निवासी साइकिल सवार लालजी (21) से मोबाइल छीनकर फरार हुए थे। थाना मलोया के तत्कालीन एसएचओ, इंस्पेक्टर चिरंजी लाल व उनकी टीम ने आरोपियों से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (सीएच01एई-9944) बरामद किया है। आरोपी मोहित मोटरसाइकिल मकैनिक है। कोई व्यक्ति उक्त मोटरसाइकिल नंबर उसके पास ठीक करवाने को छोड़कर गया था। लेकिन आरोपी ने अपने दो साथियों समेत मोटरसाइकिल पर वारदात कर डाली। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed