फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेरोइन सप्लाई करने दिल्ली से स्कूटी पर आया नाईजीरियन गिरफ्तार

हेरोइन सप्लाई करने दिल्ली से स्कूटी पर आया नाईजीरियन गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन सप्लाई करने दिल्ली से स्कूटी पर आया नाईजीरियन गिरफ्तार
दिल्ली से स्कूटी पर हेरोइन सप्लाई करने आया नाईजीरियन काबू
विज्ञापन

आरोपी के पास से आठ लाख की हेरोइन हुई बरामद
स्कूटी में छिपा रखी थी हेरोइन, आरोपी अदालत में पेश
पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली मेें करता था डिलीवरी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दिल्ली से स्कूटी पर आकर पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में हेरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। हेरोइन सप्लाई करने के बाद वह आसानी से निकल जाता था। आरोपी की पहचान समीजो निवासी नाईजीरिया के रूप में हुई है। उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत आठ लाख बताई जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने दिल्ली से मोहाली आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से पीटीएल आ रही सड़क पर नजर रखी। इसके बाद आरोपी को मैंगो पार्क के पास से दबोच लिया गया। जब उसके स्कूटी की डिग्गी की चेकिंग की गई तो उससे हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद एसटीएफ वाले आरोपी को फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में ले गए। जहां पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में पांच हजार, पंजाब में पंद्रह हजार कमीशन
आरोपी ने कहा कि जिस व्यक्ति के लिए वह काम करता है। उसे दिल्ली में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए पांच हजार रुपये देता था। जबकि पंजाब में सप्लाई देने के लिए उसे पंद्रह हजार रुपये दिए जाते थे। वह काफी समय से पंजाब में सप्लाई कर रहा था। यहां पर उसके चुनिंदा ग्राहक थे, जिन्हें सप्लाई कर वह चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में आया था भारत, पासपोर्ट एंबेसी में
आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि वह 2008 में नाईजीरिया से भारत आया था। वह फुटबाल खिलाड़ी है। यहां आकर वह बिजनेस करने लग गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पासपोर्ट नाईजीरिया एंबेसी में है। एसटीएफ अपने स्तर पर इसकी पड़ताल कर रही है। दिल्ली में आरोपी ओकी चपू के लिए काम करता था।

प्यार के चक्कर में पड़ा हो गया घातक रोग
समीजो ने बताया कि यहां आने के बाद उसे एक लड़की से प्यार हो गया। जिसके बाद उसे घातक रोग हो गया था। घर का खर्च चलाना उसके लिए मुश्किल हो गया था। इसके बाद उसने पैसा कमाने के लिए यह राह चुनी थी।


इससे पहले दो पकड़े
बीते हफ्ते भी एसटीएफ की तरफ से दो नाईजीरियन व दो भारतीय एक महिला व पुरुष दबोचे गए थे। यह सभी ज्यूडिशियल रिमांड पर हैं।

एसटीएफ ने हेरोइन तस्करों के खिलाफ पेश किया चालान
मोहाली। जीरकपुर में सौ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी भूपिंदर सिंह पोनी, बलविंदर सिंह ठाकुर और संदीप सिंह के खिलाफ चालान पेश किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा -21-29-61-85 के तहत पेश किया गया। अदालत में एसटीएफ का केस कमजोर न पड़े, इसके लिए एसटीएफ की तरफ से पंद्रह गवाह बनाए गए हैं। इसमें सरकारी व प्राइवेट दोनों गवाह शामिल हैं। यह चालान तय समय साठ दिनों में पेश किया गया। जिक्रयोग है कि एसटीएफ ने जीरकपुर में 25 अक्तूबर को एक नाका लगाया था। इस दौरान स्पेशल नाके पर आरोपियों को दबोचा गया था। जब एसटीएफ की तरफ से आरोपियों की चेकिंग की गई तो उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद एसटीएफ ने आरोपियों के नेटवर्क को तलाशा था। इस दौरान पता चला था कि आरोपी एक ग्राम हेरोइन 3500 से 4000 रुपये में बेचते थे। पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि आरोपी अंबाला साइड से हेरोइन लेकर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed