{"_id":"5a7b501a4f1c1bca798b85d7","slug":"131518030874-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल के घर से 15 तोले सोने के गहने व 12 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्नल के घर से 15 तोले सोने के गहने व 12 हजार नकदी चोरी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नल के घर से 15 तोले सोने के गहने और 12 हजार कैश चोरी
लैपटॉप और हार्ड डिस्क भी ले गए साथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
ओल्ड एयरपोर्ट चौक के पास स्थित भारतीय सेना के हेडक्वार्टर ‘एन’ एरिया में बने ऑफिसर्स इंक्लेव निवासी कर्नल राजिंदर कुमार के घर, मकान नंबर-262/2 से अज्ञात चोर 15 तोले सोने के गहने, 12 हजार रुपये, लैपटॉप और हार्ड डिस्क सहित अन्य कीमती सामान ले उड़े। वारदात का पता मंगलवार को उस समय लगा, जब यूनिट के जीसीओ ने कर्नल राजिंदर कुमार को उनके घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। परिवार सहित घर से बाहर गए कर्नल राजिंदर तुरंत अपने घर लौटे तो मकान के तीन ताले टूटे पाए।
जांच में उन्हें घर से 15 तोले सोने के गहने, 12 हजार रुपये, लैपटॉप व एकस्ट्रनल हार्ड डिस्क ड्राइव सहित अन्य सामान चोरी हुआ मिला। चोरी हुए गहनों में सोने के दो सेट, सोने की दो चेन, सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, दो अंगुठी और सोने के दो जोड़ी स्टड शामिल हैं। कर्नल राजिंदर कुमार की शिकायत पर थाना-31 से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चोरी हुए सामान की सूची हासिल की। कर्नल राजिंदर कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को कर्नल के घर के आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे मिले।
बॉक्स
खोजी कुत्ते जस्सी ने पुलिस को जंगल तक पहुंचाया, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने लिए सैंपल
पुलिस ने मौके की जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और खोजी कुत्ते की मदद भी ली। जांच टीम को जस्सी नामक खोजी कुत्ता सूंघते-सूंघते कर्नल के घर से कुछ दूरी पर जंगल के रास्ते की तरफ ले गया लेकिन वह इससे आगे नहीं गया। इससे पुलिस ने अज्ञात चोरों के वारदात कर जंगल के रास्ते से साइकिल या स्कूटर से जाने का अनुमान लगाया। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके से कुछ सैंपल लिए हैं।