{"_id":"5c0ec802bdec2241a73a7d5e","slug":"121544472578-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर से नकदी लूट का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीर से नकदी लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीर से दो नाबालिगों समेत तीन लोगों ने लूटे 1500 रुपये, दो गिरफ्तार
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्लॉट नंबर-82 के समीप बीते रविवार को दो नाबालिगों समेत तीन लोगों ने हल्लोमाजरा निवासी संतोष से 1500 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर तीनों मौके से फरार होते, इससे पहले ही आसपास के लोग शोर सुनकर उन्हें पकड़ने को दौड़ पड़े। लोगों ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया जबकि एक नाबालिग आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। लोगों की सूचना पर थाना इंडस्ट्रियल एरिया के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हत्थे चढ़े नाबालिग आरोपी के अलावा दूसरे आरोपी की पहचान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की संजय लेबर कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। नाबालिग आरोपी को पूछताछ के बाद जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया। आरोपी सोनू से पूछताछ कर पुलिस फरार हुए 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने संतोष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।