{"_id":"5bef272fbdec22699f1276ce","slug":"111542399791-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप में घुसकर उठाया सोने की 12 अंगूठी व चेन से भरा बक्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शॉप में घुसकर उठाया सोने की 12 अंगूठी व चेन से भरा बक्सा
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: आरोपियों की फोटो सहित
ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटी सोने की 12 अंगुठियां और चेन
नशे में धुत दो युवकों ने लाइटरनुमा टॉय पिस्टल के बूते की वारदात, लोगों ने पकड़कर की धुनाई
एक आरोपी ने बचने के लिए भागते समय सीढ़ियों से बरामदे में लगाई छलांग, जख्मी
ज्वेलर एसोसिएशन के कई लोग पहुंचे पुलिस थाने
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर मस्जिद के समीप डीसी ज्वेलर शॉप से दो युवकों ने सोने की अंगुठियों और चेन से भरा एक बक्सा लूट लिया। लुटेरों ने वारदात को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे अंजाम दिया। लाइटरनुमा टॉय पिस्टल के बूते उन्होंने शॉप के मालिक चेतन और उनकी बेटी को डराकर वारदात की। वारदात के समय दोनों लुटेरे शराब के नशे में धुत थे।
उन्होंने ज्वेलर व उनकी बेटी को डराकर सोने की 12 अंगुठियों और चेन से भरा बक्सा उठा लिया और फरार होने लगे। ज्वेलर के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े। एक आरोपी ने बचने के लिए पास की एक मंजिल की सीढ़ियों से नीचे बरामदे में छलांग लगा दी और इससे वह चोटिल हो गया। चंद कदम की दूरी पर ही लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गुस्साए लोगों व दुकानदारों ने दोनों को जमकर पीटा। इससे उनके चेहरे और अन्य शारीरिक हिस्से चोटिल हो गए। वारदात की सूचना पर बुड़ैल चौकी इंचार्ज एसआई सतनाम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वे दोनों आरोपियों को बुड़ैल चौकी ले आए। पुलिस ने उनसे पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन उनके नशे में धुत होने के चलते पूछताछ में अड़चन बनी रही।
आरोपियों की तलाशी में पुलिस उनके कब्जे से गहनों की ट्रे में रखी 12 अंगुठियों और एक चेन में से केवल एक अंगूठी ही बरामद कर सकी थी। डीसी ज्वेलर शॉप के मालिक चेतन ने भी आरोपियों से उनके गहनों बाबत पूछताछ की लेकिन आरोपी नशे में धुत थे। आरोपियों की पहचान बुड़ैल निवासी 23 वर्षीय सोहान उर्फ साजिद और 22 वर्षीय रबानी खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका मेडिकल करवाने सहित उनसे पूछताछ की। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर ज्वेलर एसोसिएशन के कई सदस्य बुड़ैल पुलिस चौकी पहुंचे। फिलहाल पुलिस लूटी गई अन्य अंगुठी और चेन की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।