फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Woman found hanging, mother-in-law and husband accused of torturing her for dowry

अपराध : महिला फंदे से लटकी मिली, सास-ससुर और पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 28 Nov 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crime: Woman found hanging, mother-in-law and husband accused of torturing her for dowry
पंचकूला। सेक्टर-11 में महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सास, ससुर और पति पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह केस नेहा के पिता सुशील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुशील कुमार वासी शिवपुरी मोहल्ला धुरी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा की शादी 27 जनवरी 2012 को पुनीत बंसल के साथ की थी।
सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि ससुर शिव कुमार, सास नीलम बंसल और पति पुनीत बंसल दहेज के लिए पहले भी उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि पुनीत बंसल कोठी खरीदने को लेकर पैसे की मांग करता था। सास, ससुर और बेटे ने पिछले साल दिवाली पर मारपीट कर नेहा को घर से निकाल दिया था। सुशील कुमार ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को दहेज के रूप में गोल्ड सेट और चूड़ियां दीं तो इसके बाद उनकी बेटी नेहा का घर में घुसने दिया गया था। सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि 26 नवंबर की दोपहर को नेहा ने अपनी मां के पास फोन किया।
विज्ञापन

उससे पति पुनील बंसल ने फोन छीन लिया। सुुुशील कुमार ने आरोप लगाया कि नेहा के साथ परिजनों ने मारपीट की। 26 नवंबर की शाम को 7 बजे नेहा के पति पुनीत बंसल ने फोन कर सुशील कुमार और उनकी पत्नी को जानकारी दी कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सीन ऑफ क्राइम की टीम बुलाई गई। टीम ने मौके का मुआयना किया। टीम जब पहुंची तो शव को फंदे से उतारा जा चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed